द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने खुलकर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बाली में जी -20 शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सामयिक वैश्विक और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, उन्नत कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में सहयोग सहित लगातार प्रगाढ़ होती भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। उन्होंने क्वाड, आई2यू2, आदि जैसे नए समूहों में भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ सहयोग के बारे में संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के लिए लगातार समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देश भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान घनिष्ठ समन्वय बनाए रखेंगे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने खुलकर चर्चा

नागपुर में 'हाथ' का दोबारा दबदबा: MLC चुनाव में अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत..

आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी का पारम्परिक गढ़ माने जाने वाले नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वंजारी ......

द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने खुलकर चर्चा

भोपाल का दरिंदा प्यारे मियां बेनकाब: 78 साल की उम्र में 10 बार उम्रकैद की सजा, नाबालिगों को बनाता था शिकार..

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ......