राजस्थान के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा में प्रवेश टैग:#RahulGandhi, #Rajasthan, #Haryana, #AshokGehlot, #SachinPilot, #राहुलगांधी, #राजस्थान, #हरियाणा, #अशोकगहलोत, #सचिनपायलटइस दौरान राहुल के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भवर जितेंद्र सिंह सहित अनेक नेता मौजूद रहे।अलवर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है. राहुल गांधी ने पिछले सोलह दिन से भारत जोड़ो यात्रा के तहत राजस्थान के विभिन्न शहरों में लोगों के साथ पद यात्रा की. भारत जोड़ो यात्रा ने आज नूंह के मुंडका बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश किया. इस दौरान राहुल के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भवर जितेंद्र सिंह सहित अनेक नेता मौजूद रहे.हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और नेता भूपेंद्र हुड्डा 10 यात्रा का फ्लैग सौपा गया. राजस्थान में यात्रा ने 4 दिसंबर झालावाड़ के रास्ते प्रवेश किया था. 16 दिन यात्रा राजस्थान में रही. इस दौरान झालावाड़, कोटा, अलवर सहित 6 जिले में यात्रा रही जिसने करीब 485 किलोमीटर की दूरी कवर की. आज राजस्थान में यात्रा का अंतिम दिन था. इसके बाद अब हरियाणा में पूर्व सैनिकों के साथ जय जवान दिवस मनाया जाएगा. 23 को किसान दिवस किसानों के साथ मनाया जाएगा. इसके बाद 24 को यात्रा दिल्ली पहुंचेगी. यहां यात्रा को 9 दिन का ब्रेक दिया जाएगा ताकि यात्रा की शुरुआत से चले लोग अपने घरों को जा सके. लोगों को 4 महीने से ज्यादा हो गये हे अपने घर गए हुए. साथ ही यात्रा में शामिल कंटेनरों का भी मेंटिनेन्स हो सके. दूसरे पड़ाव में यात्रा दिल्ली के बाद पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचेगी. यहां यात्रा का भव्य समापन होगा.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
बंगाल विधानसभा चुनाव : ममता का कॉन्फिडेंस जीत रहे 200 से ज्यादा सीटें, कार्यकर्ताओं से बोलीं- डटें रहें चाहें रात 2 ही क्यों न बज जाए ..काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंटों के साथ मीटिंग की, जिसमें ......
दिल्ली-NCR बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश से गर्मी से राहत, यमुना विहार में गिरे ओले ..राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज फिर मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज हवाएं चलने ......
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले.. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर ......