सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को करेगा अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई टैग:#Adani-Hindenburgcase, #SupremeCourt, #ChiefJusticeDYChandrachud, #twopetitionsfiledसुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली : अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 फरवरी को सुनवाई करेगा. वकील विशाल तिवारी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग की थी. जिसके बाद कोर्ट ने 10 फरवरी को सुनवाई करने का आदेश दिया.गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट और अडाणी मामले पर दो याचिकाएं दायर की गई हैं. एक याचिका वकील विशाल तिवारी ने दायर की है. याचिका में कहा गया है कि भारत की संप्रभुता के लिए यह आवश्यक है कि इसकी जांच की जाए. याचिका में बड़े कॉरपोरेट घरानों को दिए जाने वाले लोन को स्वीकृति देने के लिए बनाई गई नीति की देखरेख के लिए एक विशेष कमेटी गठित किए जाने की मांग की गई है.दूसरी याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा ने दायर की है। याचिका में हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक नाथन एंडरसन और भारत में उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की गई है. मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर निर्दोष निवेशकों का शोषण और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए शार्ट सेलर के खिलाफ भी जांच की मांग की है। याचिका में हिंडनबर्ग की भूमिका की जांच किए जाने की मांग की गई है. साथ ही यह सवाल भी पूछा गया है कि क्या यह सेबी की जिम्मेदारी नहीं थी कि वो शॉर्ट सेलिंग पर रोक लगाए. याचिका में कहा गया है कि रिसर्च रिपोर्ट के बाद अडाणी के शेयर्स की शॉर्ट सेलिंग हुई. इसकी वजह से शेयर मार्केट में भारी गिरावट हुई.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
बंगाल विधानसभा चुनाव : ममता का कॉन्फिडेंस जीत रहे 200 से ज्यादा सीटें, कार्यकर्ताओं से बोलीं- डटें रहें चाहें रात 2 ही क्यों न बज जाए ..काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंटों के साथ मीटिंग की, जिसमें ......
दिल्ली-NCR बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश से गर्मी से राहत, यमुना विहार में गिरे ओले ..राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज फिर मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज हवाएं चलने ......
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले.. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर ......