पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का किया स्वागत टैग:#PmNarendraModi, #RashtrapatiBhava, #PmGiorgiaMeloni, #PmModi, #PrimeMinisterofItalyWelcomeइटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का औपचारिक स्वागत किया गया. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद इटली की प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इटली की समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी की राष्ट्रपति भवन में अगवानी की. मेलोनी को यहां तीनों सेनाओं का गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मेलोनी नई दिल्ली में आयोजित आठवें बहुपक्षीय सम्मेलन रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता हैं.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का औपचारिक स्वागत किया. यह प्रधानमंत्री मेलोनी की पहली भारत यात्रा है. यह भारत और इटली के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत और गहरा करेगा.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
बंगाल विधानसभा चुनाव : ममता का कॉन्फिडेंस जीत रहे 200 से ज्यादा सीटें, कार्यकर्ताओं से बोलीं- डटें रहें चाहें रात 2 ही क्यों न बज जाए ..काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंटों के साथ मीटिंग की, जिसमें ......
दिल्ली-NCR बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश से गर्मी से राहत, यमुना विहार में गिरे ओले ..राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज फिर मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज हवाएं चलने ......
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले.. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर ......