महाराष्ट्र : चलती कार में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारटैग:#Maharashtra, #RapeofMinorInMovingCar, #Accused, #MaharashtraCrime, #महाराष्ट्र, #चलतीकारमेंनाबालिगसेदुष्कर्म, #महाराष्ट्रक्राइमसांकेतिक तस्वीर मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दक्षिणी मुंबई में चलती टैक्सी में 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। सूत्रों के मुताबिक लड़की मानसिक रूप से बीमार (दिव्यांग) बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे वकोला इलाके में छोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में सलमान शेख और प्रकाश पांडे को गिरफ्तार किया है। टैक्सी चालक पांडे को आरोपी का साथ देने के लिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि मामले में ड्राइवर टैक्सी को सड़क पर दौड़ता रहा और उसका साथी लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 376 और संबंधित पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में कहा वो दक्षिणी मुंबई में स्थित उसके घर के पास से रात करीब 2.30 बजे टैक्सी में बैठी, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर प्रकाश पांडे उसे दादर ले गया। दादर में सलमान नाम का एक शख्स टैक्सी में बैठ गया जिसके बाद उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की को मालाड मालवणी स्थित अपनी चचेरी बहन के पास जाना था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने लड़की को वकोला इलाके में छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया। (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छिन सकती है संसद की सदस्यता! इन दो मामलों में लटकी तलवार.. राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर कानूनी तलवार लटक रही है. दरअसल दिल्ली की ......
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए 193 सांसदों के हस्ताक्षर वाले नोटिस को दोनों सदनों को सौंपा गया ..नियमों के मुताबिक लोकसभा में नोटिस के लिए कम से कम 100 और राज्यसभा में 50 सांसदों ......
भारत इस चीज में ईरान के हुआ खिलाफ! पाकिस्तान साथ लेकिन इस देश ने बनाई दूरी..भारत ने ईरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक प्रस्ताव को को-स्पॉन्सर किया है. ......