लोकसभा चुनाव :  दिल्ली, गुजरात समेत 5 राज्यों में कांग्रेस-आप आए साथ, सीटों पर बनी सहमति
कांग्रेस और AAP ने संयुक्त पीसी की


नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप की ओर से संदीप पाठक, आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए. वहीं कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बावरिया और अरविंदर लवली थे. 

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लंबी चर्चा हुई, कांग्रेस और आप के बीच सीटो का समझौता हुआ है. दिल्ली में लोकसभा की 4 सीट पर AAP लड़ेगी. इसमें नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर आप लड़ेगी वहीं दिल्ली में कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी.

गुजरात की बात करें तो यहां दो लोकसभा सीट भरूच और भावनगर पर AAP चुनाव लड़ेगी. वहीं चाडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. हालांकि पूरे पंजाब में साथ चुनाव लड़ने को लेकर बात नहीं बन पाई है.

कहां कितनी सीट पर बनी बात
दिल्ली (7 सीटों) में कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी. गुजरात (26 सीटों) में कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी. हरियाणा (10 सीटें) में कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी.  चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी. गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी..

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

लोकसभा चुनाव :  दिल्ली, गुजरात समेत 5 राज्यों में कांग्रेस-आप आए साथ, सीटों पर बनी सहमति

महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर फिर बोला हमला, कहा-मोहब्बत की दुकान में फर्जी वीडियो बेच रहे हैं, इसलिए दुकान बंद होनी चाहिए..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से मुकाबला नहीं ......