महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर CBI की रेड टैग:#TrinamoolCongress, #MahuaMoitra, #CBI, #DeependralalMoitra, #तृणमूलकांग्रेस, #महुआमोइत्रा, #सीबीआई, #दीपेन्द्रलालमोइत्रा, #TMCमहुआ मोइत्रानई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई ने सुबह-सुबह छापेमारी की है. कैश फॉर क्वेरी से जुड़े मामले में सीबीआई ने हाल ही में केस दर्ज किया था, जिसके बाद आज ये छापे मारे गए हैं.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को महुआ से जुड़े कोलकाता सहित कई अन्य लोकेशन में रेड की. कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित महुआ के पिता दीपेन्द्रलाल मोइत्रा के फ्लैट पर भी सीबीआई की टीम पहुंची.सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शनिवार को कथित कैश-फॉर-क्वेरी मामले में कोलकाता सहित कई स्थानों पर पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के परिसरों की तलाशी ली गई. उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें शनिवार तड़के कोलकाता और अन्य शहरों में मोइत्रा के आवास पर पहुंचीं, तलाशी कार्यवाही की जानकारी दी और ऑपरेशन शुरू किया.लोकपाल के निर्देश पर CBI ने शुरू जांचबता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लोकपाल के निर्देश पर गुरुवार को टीएमसी की पूर्व सांसद मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. लोकपाल ने सीबीआई को छह महीने के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
भारत में चीनी टैंक घुस आए थे...राहुल गांधी ने किस पुस्तक का दिया हवाला, सदन में खड़े हो गए राजनाथ और शाह .. राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने एक किताब लिखी है. ......
भारतीयों के साथ कैसा व्यवहार करता है पाकिस्तान, वहां से लौटे 7 भारतीय ने सुनाई आपबीती..पाकिस्तान ने शनिवार को सात भारतीय नागरिकों को भारत को सौंप दिया, जिन्हें साल 2023 में आई ......
नम आंखों के बीच सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद गोपनीयता की शपथ ..महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई लोक भवन में ......