बंद दरवाजे में हुई शरद पवार और अजित पवार मुलाकात, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया टैग:#Shivsena, #SharadPawar, #AjitPawar, #BalThackeray, #NCP, #SP, #शिवसेना, #शरदपवार, #अजितपवार, #बालठाकरे, #एनसीपी, #एसपीअजित पवार और शरद पवार (File Photo)महाराष्ट्र : शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार की गुरुवार को पुणे में मुलाकात हुई. दोनों नेताओं के बीच बंद दरवाजे के पीछे हुई बैठक को लेकर सभी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बात क्या हुई ?शरद पवार और अजित पवार की ये मुलाकात बंद दरवाजे के भीतर हुई. वसंत दादा सुगर इंस्टिट्यूट (वीएसआई) की वार्षिक जनरल मीटिंग के बाद हुई दोनों नेताओं की बैठक के दौरान विधायक दिलीप वाल्से पाटिल समेत कई नेता मौजूद रहे. बीएमसी चुनाव करीब हैं और अजित पवार की मां ने भी हाल ही में दोनों दलों के एक हो जाने की कामना बताई थी.शिवसेना (शिंदे) के नेताओं ने बाल ठाकरे की जयंती पर महाराष्ट्र में सियासी भूचाल का दावा किया था. इन सब परिस्थितियों में एनसीपी (एसपी) और एनसीपी के प्रमुख की इस मुलाकात को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया.समाचार एजेंसी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शरद पवार के साथ बंद दरवाजे के भीतर हुई मुलाकात को लेकर कहा है कि सुगर इंडस्ट्री से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बैठक में कृषि, एक्साइज, सहकारिता और ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद थे जो सुगर इंडस्ट्री से करीब से जुड़े हुए हैं. वहीं, एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने कहा है कि दो कप्तानों के बातचीत के लिए साथ आने का स्वागत किया जाना चाहिए. इस मुलाकात को लेकर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आ गई है. महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष और सूबे की सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि हमें नहीं पता इस चर्चा का स्वरूप राजनीतिक था या नहीं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये राजनीतिक चर्चा थी तो अजित दादा को महायुति के भीतर भी बात करनी चाहिए थी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी जोड़ा कि यदि ये व्यक्तिगत मुलाकात थी तो विशुद्ध रूप से पारिवारिक मामला है. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
बंगाल विधानसभा चुनाव : ममता का कॉन्फिडेंस जीत रहे 200 से ज्यादा सीटें, कार्यकर्ताओं से बोलीं- डटें रहें चाहें रात 2 ही क्यों न बज जाए ..काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंटों के साथ मीटिंग की, जिसमें ......
दिल्ली-NCR बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश से गर्मी से राहत, यमुना विहार में गिरे ओले ..राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज फिर मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज हवाएं चलने ......
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले.. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर ......