किसान की बेटी की थी शादी, तभी अचानक पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन को दिया आशीर्वाद
राहुल गांधी यहां किसान संजय मलिक की बेटी की शादी में दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे.


सोनीपत : सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना में उस समय खुशी का माहौल और भी खास हो गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक एक किसान के घर पहुंच गए. राहुल गांधी यहां किसान संजय मलिक की बेटी की शादी में दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. 

दुल्हन को दिया आशीर्वाद, फिर पारंपरिक व्यंजनों का लिया स्वाद
बताया जा रहा है कि सुबह किसान संजय मलिक को फोन आया था कि राहुल गांधी उनकी बेटी की शादी में आने वाले हैं. इसके बाद करीब सवा दस बजे राहुल गांधी अपनी सुरक्षा टीम के साथ गांव मदीना पहुंचे और परिवार के बीच करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय बिताया.

राहुल गांधी ने किसान संजय मलिक, उनकी बेटी दुल्हन तन्नू मलिक और पूरे परिवार से सादगी के साथ मुलाकात की. उन्होंने दुल्हन को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ बैठकर खाना भी खाया व शादी में बनी पारंपरिक मिठाइयों-व्यंजनों—चूरमा, जलेबी, लड्डू और मिस्सी रोटी-सब्जी का भी स्वाद लिया. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

किसान की बेटी की थी शादी, तभी अचानक पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन को दिया आशीर्वाद

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री जयशंकर, कहा- ईरान के 3 जहाज हिंद महासागर में थे निवेदन पर दी थी शरण ..

पश्चिम एशिया के हालात पर भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के राज्यसभा में बयान दिया. इस दौरान उन्होंने ......