शनिवार से IPL 2022 सीजन 15 के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो गई है. 15वें सीजन के IPL से पहले खिलाड़ियों की नीलामी जारी है. मेगा ऑक्शन में कुल 600 खिलाड़ियों की बोली लग रही है, जिसमे अब तक कुछ की बोली लगाई जा चुकी है. गौरतलब है शनिवार को इस मेगा ऑक्शन का पहला दिन है.
IPL 2022 मेगा ऑक्शन इस बार 10 टीमें हिस्सा ले रही है. इससे पहले वाले सीजन में मेगा ऑक्शन के लिए सिर्फ 8 टीमें थी लेकिन इस बार गुजरात और लखनऊ की दो टीमें IPL सीजन 15 का हिस्सा हो रही हैं. ये पहला मौका है जब गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल का हिस्सा है. आइये जानते हैं किस खिलाड़ी पर कितना पैसा बरस रहा है... देखें पूरी लिस्ट
पहला सेट
शिखर धवन- 8.25 करोड़, पंजाब किंग्स
रविचंद्रन अश्विन- 5 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
पैट कमिंस- 7.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
कगिसो रबाडा- 9.25 करोड़, पंजाब किंग्स
ट्रेंट बोल्ट- 8 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
मोहम्मद शमी- 6.25 करोड़, गुजरात टाइटन्स
फाफ डु प्लेसिस- 7 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
क्विंटन डी कॉक- 6.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
डेविड वॉर्नर- 6.25 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
दूसरा सेट
मनीष पांडे- 4.60 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
शिमरोन हेटमायर- 8.50 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
रॉबिन उथप्पा- 2 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
डेविड मिलर- अनसॉल्ड
सुरेश रैना- अनसॉल्ड
स्टीव स्मिथ- अनसॉल्ड
जेसन रॉय- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स
देवदत्त पड्डीकल- 7.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
ड्वेन ब्रावो- 4.40 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
नीतीश राणा- 8 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
जेसन होल्डर- 8.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
हर्षल पटेल- 10.75 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
दीपक हुड्डा- 5.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
शाकिब अल हसन- अनसॉल्ड
वानिंदु हसारंगा- 10.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वाशिंगटन सुंदर- 8.75 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद
क्रुणाल पंड्या- 8.25 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
मिचेल मार्श- 6.5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
तीसरा सेट
मैथ्यू वेड - अनसॉल्ड
अंबति रायडू - 6.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
ईशान किशन- 15.25 करोड़, मुंबई इंडियंस
जॉनी बेयरस्टॉ- 6.75 करोड़, पंजाब किंग्स
दिनेश कार्तिक- 5.5 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु