रूस-यूक्रेन युद्ध : नाटो पड़ोसी देशों में तैनात करेगा लड़ाकू जहाज, दोनों देशों के बीच सीधे नहीं होगा शामिल
सांकेतिक तस्वीर


ब्रसेल्स : उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने साफ कर दिया है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध में सीधे तौर पर शामिल नहीं होगा। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मौजूदगी में नाटो, यूरोपीय यूनियन और जी 7 देशों की महत्वपूर्ण बैठकों यह निर्णय लिया गया।

नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि 30 देशों के संगठन को रूस से कोई खतरा नहीं है लेकिन सतर्कता के चलते रूस के पास के सदस्य देशों- बुल्गारिया, हंगरी, रोमानिया और स्लोवेनिया में लड़ाकू सैन्य दस्तों की तैनाती की जाएगी।

यूक्रेन को अधिक मदद, रूस पर और प्रतिबंध
अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंधों का दायरा और बढ़ाने और यूक्रेन को अतिरिक्त सहायता ऐलान किया है। अमेरिका यूक्रेन से पलायन करने वाले एक लाख लोगों को अपना वीजा देकर उन्हें जीवन यापन में मदद देगा। इसके अतिरिक्त यूक्रेन को एक अरब डालर (करीब साढ़े सात हजार करोड़ रुपये) की मानवीय सहायता दी जाएगी। सैन्य मदद इसके अतिरिक्त होगी।

जेलेंस्की ने मांगा सहयोग
नाटो सम्मेलन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में दुनिया के लोगों का सहयोग मांगा। जेलेंसकी ने कहा कि अपने घर-कार्यालयों से निकलकर लोग नजदीक के चौराहे-गलियों के नुक्कड़ पर एकत्रित हों और यूक्रेन के समर्थन का एलान करें।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

गाजा में सीजफायर और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायली मंत्रियों के बीच मतभेद, वित्त मंत्री ने कहा- ये शर्मनाक सरेंडर होगा!

गाजा में सीजफायर और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायली मंत्रियों के बीच मतभेद, वित्त मंत्री ने कहा- ये शर्मनाक सरेंडर होगा!..

गाजा संकट के हल के लिए सऊदी अरब और मिस्र में बातचीत का दौर जारी है. इस ... ...