मैनपुरी से बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य ने लोकसभा सीट के लिए किया नामांकन
भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य नामांकन करते हुए


इटावा/मैनपुरी : उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन करने से पूर्व सैफई पहुंचकर दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और इसके बाद मैनपुरी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। 

घुराज सिंह शाक्य ने नामांकन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है और मैनपुरी की जनता ही चुनाव लड़कर चुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवादी पार्टी रही हैं उसको खत्म करने के लिए मैंने 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी तब से मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और भारतीय जनता पार्टी ने मुझपर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने अपने प्रस्तावकों के साथ मैनपुरी के मुख्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया । उन्होंने कहा कि नेता जी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है और नेता जी मेरे राजनैतिक गुरु रहे है और मैनपुरी की जनता नेता जी की विरासत उनके शिष्य रघुराज को सौंपने जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें