महिला संबंधित कानून का दुरूपयोग करने वाली महिला को पुलिस ने भेजा जेल
File Photo


हरदोई। बघौली इलाके में महिला संबंधित कानून का दुरूपयोग करना एक महिला को भारी पड़ गया है। फर्जी दुष्कर्म के मामले में प्रधान से सांठगांठ कर कोटेदार को फंसाया था। कोटेदार द्वारा अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद अदालत ने महिला पर कार्यवाही करने के आदेश दिए।जिसमें अदालत के आदेश पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बघौली थाना क्षेत्र के मढिया निवासी महिला ने प्रधान से सांठगांठ कर कोटेदार को फर्जी दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाया था। जिसमें महिला संबंधित कानून का दुरुपयोग करने पर अदालत ने महिला पर कार्यवाही का आदेश दिया है। पुलिस ने फर्जी दुष्कर्म कांड में अदालत के आदेश पर मुकदमा लिखवाकर युवक को जेल भेजने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार काजल वर्मा उम्र 38 वर्ष पत्नी किशन पाल वर्मा ग्राम सभा पिपोना के मजरा ग्राम मढिया पर महिला संबंधित कानून का दुरुपयोग करने का आरोप है। जिसमें महिला ने युवकों पर फर्जी दुष्कर्म कांड में फंसाकर जेल भिजवाने तथा युवक को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला 16 जून 2019 का है उस समय काजल वर्मा पत्नी किशन पाल वर्मा, 61वर्षीय देवेश कुमारी पत्नी प्रहलाद ने गांव के ही मुन्ना सिंह पुत्र मंझिले सिंह कोटेदार पर अदालत के जरिए आईपीसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बघौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

उच्च न्यायालय में अपील करने के बाद पीडि़त को लगभग 1 माह के बाद जमानत मिली। पीडि़त के जेल से बाहर आते ही काजल वर्मा ने फोन पर बात करते हुए स्वीकार किया कि उसने सोनू सिंह को फर्जी दुष्कर्म कांड में फसाया था। उसने सोनू सिंह से बात करते हुए स्वीकार किया कि उसने विजय बहादुर सिंह व लाल बहादुर सिंह तथा प्रधान पति ने दो बीघे खेत तुमको फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए देने को कहा था। आपको मालूम हो कि इन व्यक्तियों का कोटेदार के साथ कोटे को लेकर विवाद चल रहा था। सोनू सिंह ने काजल वर्मा द्वारा फोन पर कही गई बातों को रिकॉर्ड करके उसका ऑडियो किसी प्रकार बनवा लिया था। 

बीते 12 नवंबर 2019 को काजल वर्मा व उसकी मां देवेश कुमारी द्वारा दोनों सिम से 5 बीघे खेत व दो लाख रुपए की मांग की गई। इसी दौरान पीडि़त ने ऑडियो रिकॉर्ड किया और सभी सबूत उच्च न्यायालय में पेश किए। जिसके आधार पर उच्च न्यायालय ने थाना प्रभारी को तत्काल दोषी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज किया और दोषी महिला काजल वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल महिला संबंधित कानून का दुरुपयोग करने पर अदालत के आदेश पर महिला को जेल भेज दिया गया है। जिससे फर्जी दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिलाओं में भय व्याप्त है। .

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें