नई दिल्ली/मुंबई : आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा किया है। इसके बाद अब कर्ज महंगा जाएगा। आरबीआई ने मौजूदा चालू वित्त वर्ष में लगातार छठी बार नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ ही रेपो रेट बढ़कर 6.50 फीसदी पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक के रेपो दर में इजाफा के बाद होम लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनवरी-मार्च 2023 के दौरान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 5.6 फीसदी रहने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल इसी समय पर यह 5.9 फीसदी रही थी। आरबीआई गवर्नर ने वित्त वर्ष 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया।
हालांकि, दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7 फीसदी ही रखा गया है। उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर 4 फीसदी के दायरे से ऊपर रहने की संभावना जताई है। उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने इससे पहले दिसंबर, 2022 में रेपो दर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। केंद्रीय बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में अबतक छह बार नीतिगत ब्याज दर में इजाफा किया है।