Mx प्लेयर के रियल्टी शो
विपिन अग्निहोत्री और आकृति अग्रवाल


लखनऊ। विपिन अग्निहोत्री के रियल्टी शो इंडिया फैशन लीग में जल्द ही हिंदुस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल अपने जलवे बिखरेंगी।  इंडिया फैशन लीग के बारे में बात करते हुए आकृति ने कहा कि ये एक रियल्टी शो जिसमे 32 मॉडल्स का आक्शन होगा।  उन्होंने कहा कि किसी रियल्टी शो में ये पहली बार होगा कि मॉडल्स का आक्शन हो। आकृति ने कहा कि इस रियल्टी शो में हम हर वो चीज दे रहे है जो आज के दर्शक चाहते है। इसमें लड़ाई, इमोशन, ड्रामा , टास्क सब कुछ होगा। उन्होंने कहा कि हमारे इस रियल्टी शो में दर्शकों में बिग बॉस की झलक भी दिखाई पड़ेगी। 



अपने बारे में बताते हुए आकृति ने कहा कि मेरे कैरियर की शुरुवात भी एक आम स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस की तरह हुई थी। 16 साल की उम्र में मैंने एक्टिंग की शुरुवात की थी। मैंने भी शुरुवात में काफी आडिसन्स दिए और फिर मेरा सलेक्शन कलर्स चैनल के शो छोटी सरदारनी में हुआ। इस शो में मेरा 3 महीने का किरदार था जिसमे मैं एक जॉर्नलिस्ट का किरदार निभा रही थी। उसके बाद मैंने कई सारी वेबसीरीज की साथ क्राइम शो भी किये। 2020 में मैं सोशल मीडिया पर आयी और आज मेरे इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है। उन्होंने कहा कि हर काम मे मुश्किलें आती है पर अगर हम हिम्मत से डटें रहे तो सफलता जरूर मिलती है। 

वही इस रियल्टी शो को बना रहे विपिन अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब ओटीटी प्लेटफार्म पर आ रहे किसी रियलिटी शो में मॉडल्स का लाइव आक्शन होगा। उन्होंने कहा इस लाइव आक्शन कुल 8 ब्रांड्स शामिल होंगे और प्रत्येक ब्रांड हो चार मॉडल्स दी जायेगी। अग्निहोत्री ने कहा कि रियल्टी शो का पूरा शूट दो से तीन महीने में पूरा हो जायेगा। शूट के लिए हम लोगों ने विभिन्न लोकेशन रखी है जिनमे से एक आपका लखनऊ भी है। विपिन ने कहा ये एक ऐसा रियल्टी शो होगा जो दर्शकों को शुरू से आखिरी तक बांधे रखेगा ठीक उसी तरह जैसे हम आप बिग बॉस से बंधे रहते है। उन्होंने कहा कि ये रियल्टी शो जल्द ही mx प्लेयर पर हमारे दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी

गोमाता की रक्षा के लिए जान भी दे देंगे, किन्तु बाल भी बांका नहीं होने देंगे : CM योगी..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं के बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के समर्थन ... ...