भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आकांक्षा अभी 25 साल की थी और भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब तेजी से आगे बढ़ रही थी। इतनी कम उम्र में ही अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली थी। आकांक्षा दुबे के सुसाइड से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी सदमे में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
उन्होंने इस पोस्ट के अंत में यह भी लिखा है कि ''सच्चे प्यार की कीमत जान देकर या किसी की जान लेकर नहीं चुकाई जाती'', काजल की इस पोस्ट ने फैंस के मन में कई तरह सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि आकांक्षा ने अपने प्यार की वजह से आत्महत्या की होगी।