बाराबंकी : मतदाताओं ने चिलचिलाती धूप में लाइन में खड़े में होकर किया मतदान, जिले 53 प्रतिशत हुआ मतदान
वोट डालने आये मतदाताओं में निर्वाचन को लेकर खासा उत्साह दिखा।


बाराबंकी : गुरुवार को नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण के लिये बाराबंकी में वोट डाले गये। जिले की एक नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतों में कुल 53.40 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिका परिषद नवाबगंज में मतदान ने 40 प्रतिशत का भी आंकड़ा नहीं पार हुआ। मात्र 39.78 प्रतिशत लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसे विडम्बना ही कहा जायेगा कि, नवाबगंज में कुल एक लाख 68 हजार 870 वोट में से मात्र 67 हजार 176 वोट पड़े। यानी, एक लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग ही नहीं किया। हालांकि, वोट डालने आये मतदाताओं में निर्वाचन को लेकर खासा उत्साह दिखा। 

हालांकि, कुछ एक जगह मतदान अभिकर्ताओं और मतदाताओं के बीच कहासुनी की भी खबरें सार्वजनिक हुईं। कई जगह मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायत की। लोग एक बूथ से दूसरे बूथ पर भटकते दिखाई पड़े। नगर के आवास विकास मोहल्ला निवासी घनश्याम गुप्ता के पूरे परिवार के नाम ही वोटर लिस्ट से गायब रहे। वह परिवार सहित इधर से उधर भटकते रहे। अंततः बिना वोट डाले ही रवानगी हुई। कुछ एक जगह मतदान केन्द्र के बाहर जमा हो रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस ने हवा में लाठियां लहराईं और लोगों को खदेड़ा। प्रेक्षक, डीएम, एसपी, एसडीम और अन्य निवार्चन कार्य में लगे अधिकारी पुलिस बल के साथ मतदान केन्द्रों और निर्वाचन की सुगमता का निरीक्षण करते रहे। कुछ एक जगह फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद भी हुआ। 

अंततोगत्वा, नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 गुरूवार को शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। नगर निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण के मतदान में नगर पालिका परिषद बाराबंकी के कम्पोजिट विद्यालय पुलिस लाइन्स में सुबह 11 बजे तक  बूथ संख्या 58 पर कुल 873 मतों के सापेक्ष कुल 92 मत पड़े। जिसमें 57 पुरूष और 35 महिलाओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। बूथ संख्या 57 पर 1226 मतों के सापेक्ष कुल 100 मत पड़े। जिसमें 65 पुरूष और 35 महिलाओं ने वोट डाले। बूथ संख्या 56 पर 893 मतों के सापेक्ष 73 पुरूष और 32 महिलाओं ने सुबह 11 बजे तक मताधिकार का प्रयोग किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय संतशाला में बूथ संख्या 89 पर 549 मतों के सापेक्ष पूर्वान्ह 11 बजे तक 58 पुरूष और 28 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी थीं। 

बूथ संख्या 88 पर 1144 मतों के सापेक्ष 117 पुरूष और 103 महिलाओं ने सुबह 11 बजे तक वोट डाले। बूथ संख्या 87 पर 1157 मतों के सापेक्ष 11 बजे तक 110 पुरूष और 102 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पायनियर माण्टेसरी हाईस्कूल में बने बूथ संख्या 128 पर कुल 662 मतों के सापेक्ष 11 बजे तक 71 पुरूष और 61 महिलाओं ने वोट डाले। बूथ संख्या 129 पर 994 मतों के सापेक्ष सुबह 11 बजे तक 90 पुरूष और 67 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 127 में पूर्वान्ह 11 बजे तक 955 मतों के सापेक्ष 59 पुरूषों और 65 महिलाओं ने अपने वोट डाले। स्थानीय कटरा मोहल्ला स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 106 पर दोपहर एक बजे तक कुल 1242 मतों के सापेक्ष 235 पुरूषों और 196 महिलाओं ने अपने वोट डाले। बूथ संख्या 105 पर कुल 1081 मतों के सापेक्ष दोपहर एक बजे तक 173 पुरूषों और 113 महिलाओं ने मतदान किया। 

बूथ संख्या 104 पर कुल 1087 मतों के सापेक्ष 153 पुरूषों और 126 महिलाओं ने दोपहर एक बजे तक अपने मत का प्रयोग किया। बूथ संख्या 102 पर कुल 1236 मतों के सापेक्ष 241 पुरूष और 217 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 123 पर कुल 1329 मतों के सापेक्ष दोपहर एक बजे तक 213 पुरूषों और 186 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इण्टर कॉलेज में दोपहर एक बजे तक बूथ संख्या 153 पर कुल 1169 मतों के सापेक्ष 148 पुरूषों और 127 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। बूथ संख्या 155 पर कुल 951 मतों के सापेक्ष दोपहर एक बजे तक 144 पुरूषों और 123 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। बूथ संख्या 154 पर दोपहर एक बजे तक कुल 1200 मतों के सापेक्ष 180 पुरूषों और 145 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड संख्या पांच आनन्द विहार में बूथ संख्या 25 पर सुबह 11 बजे तक कुल 1100 मतों के सापेक्ष 104 पुरूषों और 89 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। 

बूथ संख्या 26 पर सुबह 11 बजे तक कुल 1162 मतों के सापेक्ष 113 पुरूषों और 68 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 27 पर कुल 1093 मतों के सापेक्ष 229 मत पड़े। बूथ संख्या 28 में कुल 993 मतों के सापेक्ष 101 पुरूषों और 69 महिलाओं ने अपने वोट डाले। बूथ संख्या 29 में 1102 मतों के सापेक्ष 102 पुरूषों और 57 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 30 में 1005 कुल मतों के सापेक्ष दोपहर 11 बजे 80 पुरूष और 49 महिलाओं ने वोट डाले। बूथ संख्या 31 में 716 मतों के सापेक्ष 61 पुरूषों और 31 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग पूर्वान्ह 11 बजे तक किया। मध्यान्ह 12 बजे तक लखपेड़ाबाग वार्ड में जलालपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 64 में कुल 1090 मतों के सापेक्ष 109 पुरूषों और 81 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। 

बूथ संख्या 66 पर कुल 1034 मतों के सापेक्ष 130 पुरूषों और 89 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 65 में कुल 1250 मतों के एवज में दोपहर 12 बजे तक 180 पुरूष और 160 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी थीं। बूथ संख्या 67 पर कुल 1273 मतों के सापेक्ष 160 पुरूष और 80 महिलाओं ने दोपहर 12 बजे तक अपने वोट डाले। बूथ संख्या 68 पर कुल 1200 वोटों के सापेक्ष 107 पुरूष और 66 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 69 पर कुल 1150 मतों के सापेक्ष 160 पुरूषों और 83 महिला मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। दोपहर एक बजे तक पूर्वी पीरबटावन के सिटी इण्टर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 77 पर कुल 1027 मतों के सापेक्ष 171 पुरूष और 108 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। 

बूथ संख्या 78 पर कुल 1091 मतों के सापेक्ष 177 पुरूषों और 99 महिला मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 79 पर कुल 1130 मतों के सापेक्ष 167 पुरूषों और 94 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। बूथ संख्या 80 पर कुल 984 मतों के सापेक्ष 115 पुरूष और 75 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ संख्या 81 पर दोपहर एक बजे तक कुल 1217 मतों के सापेक्ष 121 पुरूषों और 81 महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। बूथ संख्या 82 पर कुल 125 मतों के सापेक्ष दोपहर एक बजे तक मात्र 19 पुरूषों और 10 महिलाओं ने ही वोट डाले थे। जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत जैदपुर में मुस्लिम महिलाओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखा। सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें दिखनी शुरू हो गई थीं। लगभग 80 वर्षीय यादगार उर्फ लल्लन खान ने व्हीलचेयर पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें