वाशिंगटन : अमेरिका में भारतीय मूल की डॉ. गीता राव गुप्ता को विदेश मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमेरिकी सीनेट ने उन्हें विदेश मंत्रालय में महिलाओं से संबंधित वैश्विक मुद्दों के लिए 'एंबेसडर एट लार्ज' नियुक्त करने पर मुहर लगा दी।
भारतीय-अमेरिकी गीता राव गुप्ता ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की विभिन्न एजेंसियों और कार्यक्रमों के साथ मिलकर काम किया है। वह यूएन फाउंडेशन के लड़कियों और महिलाओं के लिए 3डी कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम कर चुकी हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस नई भूमिका के लिए गुप्ता को नामांकित किया था।
यूएन फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीटर येओ और यूएन फाउंडेशन की लड़कियों और महिलाओं की रणनीति के उपाध्यक्ष मिशेल मिलफोर्ड मोर्स ने कहा कि अमेरिकी वैश्विक नेतृत्व में गीता गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। दोनों ने उम्मीद जताई है कि डॉ. गुप्ता नई भूमिका को विशिष्टता के साथ पूरा करेंगी।
अमेरिका में भारतीय मूल की गीता अहम जिम्मेदारी, विदेश मंत्रालय ने एंबेसडर एट लार्ज' पद पर किया नियुक्त
डॉ. गीता राव गुप्ता