चीन की हिमाकत, ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसे 37 से ज्यादा लड़ाकू विमान
File Photo


ताइपे : ताइवान और चीन के बीच  बार फिर हालत गंभीर हो गए हैं. दरअसल दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच चीन ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ की है। छह घंटे के भीतर चीन के तीस से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया है। जिसके बाद से ताइवान अलर्ट हो गया है।

चीन और ताइवान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन का दावा है कि स्वशासित ताइवान उसका इलाका है और जरूरत पड़ने पर चीन वहां एक दिन में काबिज हो जाएगा। चीनी सेना की घुसपैठ भी तेजी से बढ़ रही है। चीन ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र के तौर पर चिह्नित इलाके में घुसपैठ तेज की है, जो पिछले कुछ वर्षों की तुलना में दोगुनी से अधिक हो चुकी है।

 गुरुवार को चीन ने एक साथ कई बार ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ की। ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ चेंग ने बताया कि छह घंटे के भीतर ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में 37 चीनी लड़ाकू विमानों ने प्रवेश किया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के प्रवक्ता सन ली फांग ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय समय के हिसाब से सुबह पांच बजे से 11 बजे के बीच चीन के 37 सैन्य विमान ताइवान के दक्षिण पश्चिमी सीमा में प्रवेश कर गए थे।

उनमें से कुछ लंबी दूरी के टोही प्रशिक्षण के लिए पश्चिमी प्रशांत की ओर बढ़ गए और वहीं रहे। इससे पहले नौ अप्रैल को करीब 45 चीनी लड़ाकू विमानों ने ताइवानी क्षेत्र में प्रवेश किया था, किन्तु गुरुवार को हुई घुसपैठ बहुत जल्दी-जल्दी हुई। ताइवान की सेना इस पर पैनी निगाह बनाए हुए है। इसके जवाब में गश्ती विमान, नौसैनिक जहाज और भूमि आधारित मिसाइल प्रणालियों को भेजा गया है।


अधिक विदेश की खबरें

कंफर्म : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द करेंगे भारत का दौरा, यूक्रेन से जंग के बाद पहला दौरा  

कंफर्म : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द करेंगे भारत का दौरा, यूक्रेन से जंग के बाद पहला दौरा  ..

रूस ने गुरुवार को कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे. पिछले ... ...

कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य के चुनाव लड़ने पर रोक, बिना बताए भारत दौरे और PM मोदी से मिलने पर विरोध 

कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य के चुनाव लड़ने पर रोक, बिना बताए भारत दौरे और PM मोदी से मिलने पर विरोध ..

कनाडा की लिबरल पार्टी ने भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्य पर रोक लगा दी है. पार्टी ... ...