यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बाहर से आने वाले भारी वाहनों पर लगाई रोक
दिल्ली में यमुना का बढ़ा जलस्तर


नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर और सड़कों पर पानी भर जाने के कारण दिल्ली में बाहर से आने वाले सभी भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। हालात को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने बाहर से आने वाले भारी वाहनों को सिंघु बॉर्डर पर ही रोक दिया जा रहा है। केवल जरूरी सामानों से भरे ट्रकों को दिल्ली के अंदर आने की अनुमति दी जा रही है। 

वही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसों को सिंधु बॉर्डर पर भी रोका जा रहा है। क्योंकि दिल्ली के कश्मीरी गेट अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा झील बन गया है। चारो तरफ से पानी-ही पानी नजर आ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने दिल्ली में आने वाली सभी बसों पर रोक लगा दी। केवल जरूरी सामान की सेवा वाली गाडि़यों को अन्दर जाने की अनुमति दी गई है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि यमुना के बढ़ते जलस्तर से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला के जल शोधन संयंत्रों के बंद होने से शहर के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर तक पहुंच गया जिससे आस-पास की सड़कें, सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए हैं। इस वजह से नदी के करीब रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वजीराबाद में जल शोधन संयंत्र का दौरा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से आज कई जल शोधन संयंत्र बंद करने पड़े हैं। यमुना किनारे बने वजीराबाद जल शोधन संयंत्र का आज मैंने खुद दौरा किया। जैसे ही स्थिति यहां सामान्य होगी हम इसे जल्द शुरू करेंगे। पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी ने बुधवार की रात 208 मीटर के निशान को पार कर लिया और बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक जल स्तर 208.48 मीटर तक पहुंच गया। 

केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर के और बढ़ने का अनुमान जताया है। उसने इस स्थिति को ‘अत्यंत गंभीर बताया है। केजरीवाल ने पहले एक ट्वीट में लिखा,श्श्यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों को बंद करना पड़ रहा है। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?

केजरीवाल ने ED को लेकर किया ये बड़ा दावा, मै उपस्थिति रहूं इस पर जोर देने की क्या जरूरत ?..

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ... ...