राजभवन के सामने गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल में मौत, अंतिम संस्कार में पहुंचे डिप्टी सीएम पाठक
शमशान घाट में बच्चे के अंतिम संस्कार में शामिल उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक


लखनऊ : राजधानी लखनऊ में राजभवन के सामने एक गर्भवती महिला का प्रसव पीड़ा के बाद रोड किनारे ही गर्भपात कराना पड़ा था। तीमारदार ने कई बार कॉल किया लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद आखिरकार महिला का गर्भपात हो गया। मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं, मृत बच्चे का अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक खुद शमसान घाट पहुंचे है।  

राजभवन के गेट नंबर 13 के सामने रविवार सुबह सड़क किनारे गर्भवती की प्री-मेच्योर डिलवरी हो गई। वह अस्पताल से इलाज कराकर रिक्शे से घर वापस लौट रही थी। जन्म के कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान रोड पर महिलाओं ने गर्भवती की मदद की। एंबुलेंस को कॉल किया गया तो वह करीब आधे घंटे बाद मौके पर आई। आनन फानन में उसे झलकारीबाई अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करके बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पर मौके पर डिप्टी सीएम व उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी दोपहर अस्पताल पहुंची । इस दौरान उन्होंने बीमार महिला का हाल चाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने पति से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।  डिप्टी सीएम ने प्रमुख सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई की बात कही है।

माल एवेन्यु निवासी ब्रजेश की पत्नी रूपा 30 साढ़े चार माह की गर्भवती थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे गर्भवती को पेट में दर्द उठा। पति ब्रजेश उसे सिविल अस्पताल लेकर आया। वहां पर इमरजेंसी में डॉक्टरों ने महिला को दर्द से राहत देने के लिए इंजेक्शन लगाया और दवा दी। कुछ देर वहां पर भर्ती रहने बाद उसे घर जाने की सलाह दी गई। 

रविवार आज सुबह करीब 11:45 वह रिक्शे से अपनी भाभी रीता संग घर जा रही थी। पति दूसरे साधन से पीछे से आ रहा था। तभी राजभवन के गेट नंबर 13 पास गर्भवती को रक्तस्त्राव शुरू हो गया। भाभी ने उसे रिक्शे उतारकर रोड किनारे बिठाया। इस दौरान वहां पर भीड़ जुट गई। पति को इसकी जानकारी मिली तो वह भी मौके पर आ गया। परिजनों ने परिचित को फोन करके वहां पर बुलाया। परिचित अपने संग लाए साड़ियों का प्रयोग करके गोपनीयता बनाई। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें