500 करोड़ क्लब से कुछ दूर शाहरुख खान की फिल्म जवान, बना डाले कई रिकॉर्ड
फिल्म जवान


सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म ‘जवान’ का दूसरा वीकेंड भी ब्लॉकबस्टर रहा। फिल्म ने देशभर में जबरदस्त कमाई की है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को करीब 36 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म के दूसरे रविवार के कलेक्शन के साथ जवान का हिंदी, तमिल और तेलुगु में 11 दिनों का कुल कलेक्शन 477.28 करोड़ रुपये हो गया है। जवान सबसे तेजी से 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म ने देश के कुल कलेक्शन में से हिंदी भाषा में करीब 430 करोड़ रुपये की कमाई की है।

एटली के निर्देशन में बनी ‘जवान’ विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैक्निल्क ने यह भी जानकारी दी है कि ‘जवान’ ने दुनिया भर में 104 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 860 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। शाहरुख खान एक साल में 100 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली दो फिल्में देने वाले पहले और एकमात्र भारतीय अभिनेता बन गए हैं। इससे पहले जनवरी में रिलीज हुई ‘पठान’ ने ये कारनामा किया था, जिसके बाद ‘जवान’ ने ये कमाल किया है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक मनोरंजन की खबरें

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित..

एंटरटेनमेंट इंडसट्री में गलानी की जर्नी दो दशकों से अधिक समय तक फैली हुई है, जिसमे अनगिनत ... ...