यूपी : बाराबंकी में पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने की हत्या, गला काटा
पत्नी के कटे सिर को ले जाता हत्यारोपी पति


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध के शक में मौत के घाट उतार दिया। पति ने पत्नी की गला काट कर उसकी गर्दन को अपने हाथ में पकड़े हुए थाने पहुंचा। इस नजारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख सभी दंग रह जाते हैं। थाने पहुंचा आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।


यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली के इसरौली चौकी के बसरा गांव का है। आरोपी अनिल कनौजिया यहां राजगीर का काम करता था। वह काफी समय से पत्नी के अवैध संबंध से नाराज था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। शुक्रवार को सुबह साढ़े आज बजे अनिल ने पत्नी वंदना को बांके से गला काटकर हत्या कर दी।

हत्यारोपी को गिरफ्तार कर की जा रही जांच
इसके बाद वह पत्नी का कटा हुआ गला अपने हाथ में लेकर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी पहुंचा। जिसे देखते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद जांच शुरू कर दी। SSP उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया, हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें