शादी से पहले जब दूल्हे को पता चला कि उसकी पत्नी ही उसकी बहन को वह दंग रह गया। मामला है चीन के जिआनग्सू प्रांत के सोझोउ का। जबां शादी के दौरान ये चौंका देने वाला मामला सामने आया है।
जानिये क्या है मामला
शादी के दौरान जब लड़के की मां ने दुल्हन के हाथ पर बर्थ मार्क देखा तो जोर से रोने लगी और खुलासा किया कि दुल्हन बचपन में बिछड़ी उसकी बेटी यानि दूल्हे की मां है। 20 साल पहले उनकी बेटी बिछड़ गई थी। बर्थ मार्क देखकर उन्होंने पहचान लिया है। शादी के मंडप में इसका खुलासा होने के बाद हर कोई हैरान था।
इस मामले में जब पूछताछ हुई तो पता चला कि सड़क किनारे एक दंपति को लड़की मिली थी, जिसके बाद वो लड़की उन लोगों के साथ रहने लगी थी। इस बात को जानकर लड़की भी हक्का बक्का रह गई।
बता दें, ये शादी टूटी नहीं बल्कि दुल्हन की रियल मां को शादी से कोई ऐतराज नहीं हुआ और मंडप में दोनों की शादी की गई। ऐसा इसलिये किया गया क्योंकि दूल्हा भी उनका असली बेटा नहीं था। दंपति ने उसे भी गोद लिया था। इसलिए दोनों परिवारों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं हुआ। हालांकि, मामले से हर कोई हैरान था।