कब है होली...13 या 14 मार्च को, किस दिन बंद रहेंगे स्कूल, आइये जानते हैं
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली : होली भारत के प्रमुख त्योहारों में शामिल है. बच्चे हों या बड़े, रंगों के इस त्योहार के लिए सभी उत्साहित रहते हैं. इस साल होली का त्योहार 14 मार्च (शुक्रवार) को मनाया जाएगा. इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. परीक्षा के बीच में भी बच्चे होली खेलने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं. हालांकि कई स्टूडेंट्स होली की छुट्टी को लेकर कंफ्यूज्ड हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि छुट्टी सिर्फ 14 को रहेगी या 15 मार्च को भी.

होली का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है. लेकिन इसका ज्यादा उत्साह उत्तर भारत में देखने को मिलता है. यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में लोग हफ्ते-10 दिन पहले से होली की तैयारी में जुट जाते हैं. इस खास अवसर पर घरों में गुझिया बनती है, पापड़-चिप्स बनते हैं और कुछ खास पकवान भी. वहीं, बच्चे रंग, गुलाल, पिचकारी आदि की तैयारी करते हैं. जानिए होली की छुट्टी कब है (Holi ki chutti kab se hai).

Holi Holidays: होली पर मिल सकती है 4 दिनों की छुट्टी
हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है. इस पर्व पर ज्यादातर राज्यों में सार्वजनिक अवकाश यानी सरकारी छुट्टी घोषित की जाती है. इस साल राजस्थान में होली के खास अवसर पर 4 दिन लगातार स्कूल बंद रहेंगे (Public Holidays 2025 India). कई अन्य राज्यों में भी 4 दिन बैंक और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. बेहतर रहेगा कि आप अपने स्कूल या कॉलेज में बात करके छुट्टी की जानकारी ले लें.

13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन (अवकाश) Holi 2025 Date
14 मार्च (शुक्रवार)- धुलेंडी यानी जिस दिन रंगों से होली खेली जाएगी (अवकाश)
15 मार्च (शनिवार)- साप्ताहिक अवकाश (कुछ सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में)
16 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश

Holi Long Weekend: होली पर मिला लॉन्ग वीकेंड का मज़ा
सरकारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में भी 13 मार्च से 16 मार्च तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा. दिल्ली में फाइव-डे वर्किंग शेड्यूल होने के कारण यहां के सरकारी कर्मचारियों को भी लगातार चार दिनों की छुट्टी मिलेगी. ज्यादातर प्राइवेट संस्थान भी 4 दिन बंद रहेंगे. 15 मार्च यानी होली के अगले दिन कई घरों में भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस साल शुक्रवार को होली होने से लॉन्ग वीकेंड मिलने में आसानी हो गई.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 


अधिक देश की खबरें

हार नहीं मानी ममता: भवानीपुर रिजल्ट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं, शुभेंदु की जीत को दी चुनौती

हार नहीं मानी ममता: भवानीपुर रिजल्ट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं, शुभेंदु की जीत को दी चुनौती..

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और मौजूदा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर थी। शुरुआती 16-17 ... ...