नेपाल में मानसून की बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक 41 लोगों की मौत हो गई है। 14 जून से शुरू हुए मानसून के बाद बाढ़ और भूस्खलन से देश के 50 जिले प्रभावित हुए हैं। इन आंकड़ों में 31 लोगों के लापता होने की भी खबर है।