पाकिस्तान टेस्ट टीम के नया टेस्ट कोच होंगे सरफराज खान, स्क्वॉड में 4 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल पीसीबी ने इस दौरे के लिए नया कोचिंग स्टाफ भी घोषित किया. पूर्व कप्तान सरफराज खान को टीम का हेड कोच बनाया गया है. सरफराज अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 जिता चुके हैं. 1 day old
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास पाकिस्तानी के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. वहाब रियाज ने 154 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 237 विकेट लिए, जिसमें तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है. 16-Aug-2023
आयरलैंड के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय टीम रवाना हो गई है. डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड में भारत और आयरलैंड के बीच 18, 20 और 23 अगस्त को टी-20 के तीनों मैच खेले जायेंगे. 15-Aug-2023
IND vs WI : टी20 के अंतिम मुकबले में भारत की 8 विकेट से करारी हार, वेस्टइंडीज ने 3-2 से जीती सीरीज पांच टी20 मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है. रविवार को खेल गए मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन के लक्ष्य का लक्ष्य दिया था, जिसे वेस्टइंडीज 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. 14-Aug-2023
IND vs WI : चौथे टी20 मैच भारत ने वेस्टइंडीज 9 विकेट से हराया, सीरीज 2-2 की बराबरी पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया है। भारत इस जीत के साथ सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए165 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाय। 13-Aug-2023
सोशल मीडिया से कमाई की खबरों का विराट कोहली ने किया खंडन, कहा-ये सच नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि वह फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपने हर पोस्ट से 11.45 करोड़ रुपये की भारी कमाई करते हैं। 12-Aug-2023
एशिया कप में खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के साथ दबाव में होगा खेलना : रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संकेत दिया कि विश्व कप के स्थानों को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों पर एशिया कप में प्रदर्शन करने का दबाव होगा। एशिया कप 30 अगस्त को शुरू होगा, जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में आमने-सामने होंगे। 11-Aug-2023
भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, एशियन चैंपियन टूर्नामेंट में 4-0 से हराया एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से पटखनी देते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 09-Aug-2023
भारत के युवा आइकन रणविजय सिंह ने रियल कबड्डी लीग में हिस्सेदारी ली भारत के युवा आइकन और आंत्रप्रेन्योर रणविजय सिंह एक स्टेकहोल्डर और ब्रांड प्रमोटर के रूप में रियल कबड्डी लीग से जुड़े हैं, 09-Aug-2023
IND vs WI : तीसरे टी20 मैच में सूर्या और तिलक की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की है. शुरुआती दो मैचों में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे मैच 7 विकेट से धूल चटाई है. 09-Aug-2023
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 28 भारतीय खिलाड़ियों को फंड देगा खेल मंत्रालय खेल मंत्रालय हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से होने वाली आगामी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 28 एथलीटों वाले भारतीय दल की भागीदारी के लिए फंड देगा। प्रशिक्षकों और सहायक कर्मचारियों सहित 42 सदस्यीय दल विश्व प्रतियोगिता के लिए जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे। 08-Aug-2023
IND vs WI : दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को दो विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया टी20 में फ्लॉप साबित हो रही है. 5 टी20 मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में भी भारत को 2 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ कैरेबियाई टीम ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. 07-Aug-2023
नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र मल्ला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास नेपाल के पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र मल्ला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ज्ञानेंद्र साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. अपने इन्हीं 9 साल के करियर में उन्होंने 37 वनडे और 45 टी20 मैच खेले हैं. 05-Aug-2023
IND vs WI : पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हराया त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले मे 4 रनों से हरा दिया है. इससे पहले टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी. 04-Aug-2023
IND vs WI : पहला T20 मैच आज, कहां देख सकते हैं लाइव मैच, जाने संभावित प्लेइंग XI कौन-कौन होगा? वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत अब एक बार फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ आज खेले जाने वाले पहले टी20 मैच जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. टी20 सीरीज भी टीम इंडिया अब अपने नाम करना चाहेगी. 03-Aug-2023
IND vs WI : तीसरे वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 200 रनों से करारी शिकस्त देकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली। तीसरे एकदिनी में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए कहा, भारतीय टीम ने 351 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और वेस्टइंडीज को 36 ओवर में केवल 151 रनों पर समेट दिया। 02-Aug-2023
मोईन अली ने की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि, कहा-अब नहीं बदलूंगा फैसला ओवल में पांचवें एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से दोबारा संन्यास लेने की पुष्टि की है और कहा कि वह दोबारा अपने फैसले को बदलने पर विचार नहीं करेंगे। 01-Aug-2023
पृथ्वी शॉ यूके पहुंचे, शुक्रवार को करेंगे वनडे काउंटी क्रिकेट में डेब्यू भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आखिरकार अपने पहले काउंटी कार्यकाल के लिए तैयार हैं। यात्रा दस्तावेजों को लेकर आ रहे कुछ परेशानियों को हल करने के बाद शॉ समय पर यूके पहुंचने में कामयाब रहे। 31-Jul-2023
IND vs WI : कुलदीप की फिरकी के आगे वेस्टइंडीज ढ़ेर, भारत 5 विकेट से जीता पहला वनडे ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है. मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 22.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया. 28-Jul-2023
जूडो में तीन स्वर्ण हासिल कर गाजियाबाद को प्रथम स्थान, मुरादाबाद रहा दूसरे स्थान पर प्रदेशीय कैडिट जूडो प्रतियोगिता में जूडोकाओं ने खूब दमखम दिखाए और उमस भरी गर्मी में भी पदक के लिए मैदान में जूझते रहे। इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण के साथ गाजियाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मुरादाबाद की टीम दो स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर रही। 26-Jul-2023
Ind vs WI : बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा टेस्ट मैच, भारत ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरा टेस्ट मैच बिना किसी नतीजे के बारिश की भेंट चढ़ गया है. इस मैच के ड्रा के बाद भारत ने दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-0 से अपने नाम कर ली. इससे पहले मैच में भारत ने पहला टेस्ट में वेस्टइंडीज को 141 रनों हरा दिया था. 25-Jul-2023