वेस्टइंडीज के खिलाफ मयंक अग्रवाल को मिला मौका, दिखाएंगे जलवाटैग:#WestIndies, #SevenMembersCoronaPositive, #BCCI, #T20series, #TeamIndiaमयंक अग्रवालनई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी होने वाली सीरीज से पहले भारतीय दल के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद टीम इंडिया में तीन सीनियर पुरुष खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसके साथ मयंक अग्रवाल को भी टीम में मौका दिया गया है.बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘सदस्यों को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पेटीएम तीन मैचों की एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला के लिए 31 जनवरी 2022 को अहमदाबाद में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था. प्रत्येक सदस्य को अहमदाबाद की यात्रा शुरू करने से पहले घर पर आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरने के लिए भी कहा गया था और यात्रा नकारात्मक परीक्षण के बाद ही की गई थी.’बता दें कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (स्टैंडबाय खिलाड़ी), श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, फील्डिंग कोच टी. दिलीप, सुरक्षा संपर्क अधिकारी बी. लोकेश और स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार के आरटी-पीसीआर टेस्ट सकारात्मक आए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम संक्रमित खिलाड़ियों और स्टॉफ पर नजर रखे हुए है. सभी पूरी तरह से ठीक होने तक अलग-थलग रहेंगे.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
IND vs NAM : भारतीय टीम की नामीबिया पर बड़ी जीत, हार्दिक पंड्या-ईशान किशन के बल्ले से रनों की बौछार..दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 93 रनों ......
IND vs NAM : दूसरे टी20 विश्व कप मैच से अभिषेक-ईशान बाहर, बुमराह की वापसी, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बदलाव संभव ..भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की सेहत को लेकर है. अभिषेक पेट ......
टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मैच, एक मैच में दो-दो सुपर ओवर, साउथ अफ्रीका से हारा अफगानिस्तान..दुनिया याद रखेगी कि 11 फरवरी 2026 को एक ऐसा मैच हुआ, जिसने रोमांच की सारी हदें ......