IPL 2022 : लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद से, प्रसारण शाम 7.30 बजे से
सांकेतिक तस्वीर


मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में सोमवार को 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स  हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स का आज तीसरा मुकाबला है. इससे पहले दो मैचों में उसे एक मैच में जीत हासिल हुई है.

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से 5 विकेट से हार गई थी जबकि दूसरे मुकाबले में LSG ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया था. इसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सीजन का यह दूसरा मुकाबला है. इससे पहले खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद 61 रन के बड़े स्कोर से हराया था. ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में  हैदराबाद की टीम जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडन मार्करम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक.

लखनऊ सुपर जायंट्स की (प्लेइंग इलेवन) : केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, दुशमंता चमीरा, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान.

अधिक खेल की खबरें

लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, पिता के निधन और फाइनल में हार के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक खत..

फुटबॉल की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को हमेशा-हमेशा के ......

हेडिंग्ले टेस्ट: जो रूट की धमाकेदार कप्तानी वापसी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे दिन पारी और 103 रनों से रौंदा..

हेडिंग्ले में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के ......

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, वांग झी यी के खिलाफ तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर..

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु ......