आईपीएल : आखिरी मैच में पंजाब ने हैदराबाद को पांच विकेट से हरायाटैग:#IPL2022, #PunjabKings, #SunrisersHyderabad, #CaptainMayankAgarwal, #JonnyBairstow, #ShikharDhawanपंजाब ने लियाम लिविंगस्टोन की ताबड़तोड़ 22 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.मुम्बई : आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया. मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने आठ विकेट पर 157 रन बनाए थे. इस तरह पंजाब को 158 रनों का लक्ष्य मिला. जवाब में पंजाब ने लियाम लिविंगस्टोन की ताबड़तोड़ 22 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.हैदराबाद के दिए 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो तीसरे ओवर में फजलहक फारुकी की गेंद पर 23 रन बनाकर बोल्ड हो गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शाहरुख खान भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. वह 19 रन बनाकर आउट हुए.कप्तान मयंक अग्रवाल भी एक रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद शिखर धवन ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. पंजाब का चौथा विकेट धवन के रूप में गिरा. धवन 32 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद जितेश शर्मा सात गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दूसरे छोर पर जमे लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पंजाब को 29 गेंद शेष रहते यह मुकाबला जीता दिया. लिविंगस्टोन 22 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे. हैदराबाद की तरफ से फजलहक फारुकी ने 2 विकेट, जगदीश सुचिथ, वाशिंगटन सुंदर और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट लिये.इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए. हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 43 रन बनाए. अभिषेक शर्मा के अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 26, वाशिंगटन सुंदर ने 25, एडेन मार्करम ने 21 और राहुल त्रिपाठी ने 20 रनों का योगदान दिया. पंजाब की तरफ से हरप्रीत बरार और नाथन एलिस ने क्रमश: तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कगिसो रबाडा ने एक विकेट लिया.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
Argentina FIFA WC: 85वें मिनट में 2 गोल, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में ..फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया। लियोनेल मेसी ......
लखनऊ: इण्डियन पैरा जूडो एकेडमी में शुरू हुआ प्रदेशीय जूडो कैम्प, 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग..हलवासिया कोर्ट, हज़रतगंज स्थित इण्डियन पैरा जूडो एकेडमी में आज से प्रदेशीय जूडो कैम्प "जूडो महाकुम्भ" की ......
FIFA World Cup 2026 : ओयारजाबाल-पोरो के गोल से स्पेन फाइनल में, फ्रांस लगातार तीसरी बार चूका ..FIFA विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में ......