बीसीसीआई ने आगामी टी20 वर्ल्डकप के लिए किया बड़ा उलटफेर
अर्शदीप सिंह को शमी और चाहर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से ऊपर चुना गया,


स्पोर्ट डेस्क-बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को टीम में शामिल किया गया, वहीं भुवनेश्वर कुमार का शामिल होना भी निश्चित ही था।हालांकि, टीम में सबसे बड़ी चर्चा मोहम्मद शमी और दीपक चहर को 15 सदस्यीय सूची से बाहर करने को लेकर है।

अर्शदीप सिंह को शमी और चाहर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से ऊपर चुना गया, जिसने कुछ लोग हज़म नही कर पा रहे हैं। ईएसपीएन क्रिक इन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता और टीम प्रबंधन अर्शदीप को लेकर आश्वस्त हैं क्योंकि युवा तेज गेंदबाज ने हाल ही में संपन्न एशिया कप 2022 के दौरान उच्च दबाव की स्थितियों में शांति और संयम का अच्छा प्रदर्शन किया था॥

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चयनकर्ताओं ने चयन के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अर्शदीप के फॉर्म पर भी विचार किया। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) फ्रेंचाइजी के लिए अपना चौथा आईपीएल सीजन खेलते हुए, 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 14 मैचों में कुल 10 विकेट लिए थे॥


अधिक खेल की खबरें

लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, पिता के निधन और फाइनल में हार के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक खत..

फुटबॉल की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को हमेशा-हमेशा के ......

हेडिंग्ले टेस्ट: जो रूट की धमाकेदार कप्तानी वापसी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे दिन पारी और 103 रनों से रौंदा..

हेडिंग्ले में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के ......

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, वांग झी यी के खिलाफ तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर..

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु ......