आईपीएल सीजन 2023 : इटावा के उपेन्द्र यादव को सनराइजर्स हैदराबाद ने ख़रीदा
क्रिकेटर उपेंद्र यादव


इटावा :  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के छोटे से गांव जुगरामऊ के क्रिकेटर उपेंद्र यादव को 25 लाख रुपये में खरीदा है। टीम में चुने जाने के बाद क्रिकेटर के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बधाई दी है।

क्रिकेटर उपेंद्र के पिता दीवान सिंह यादव हाल में उप्र पुलिस विभाग में दरोगा के पद से रिटायर्ड हुए हैं। दिवान सिंह के घर आठ अक्टूबर 1996 को जनपद में जन्मे उपेंद्र यादव भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर जो उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। उन्होंने 29 नवम्बर 2016 को रणजी ट्रॉफी 2016-17 में प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। पांच फरवरी 2018 को विजय हजारे ट्रॉफी 2017-18 में प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की। मात्र 26 साल के उपेंद्र की दाएं हाथ के बल्लेबाज है।

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ चल रहे रणजी मुकाबले में नाबाद 203 रन बनाए। दोहरा शतक जमाकर उपेंद्र यादव यह कारनामा करने वाले यूपी के 12वें खिलाड़ी बने। अपनी आतिशी पारी के दौरान उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर यूपी की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया, इससे पहले यह रिकॉर्ड सुनील चतुर्वेदी के नाम था, जिन्होंने 183 रन बनाए थे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, पिता के निधन और फाइनल में हार के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक खत..

फुटबॉल की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को हमेशा-हमेशा के ......

हेडिंग्ले टेस्ट: जो रूट की धमाकेदार कप्तानी वापसी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे दिन पारी और 103 रनों से रौंदा..

हेडिंग्ले में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के ......

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, वांग झी यी के खिलाफ तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर..

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु ......