भारतीय टीम के खिलाड़ियों से महेंद्र सिंह धोनी ने की मुलाकात
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, धोनी को कप्तान हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर सहित अन्य लोगों के साथ बातचीत करते देखा गया।


रांची : न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां आज होने वाले पहले टी 20 मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने यहां जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में टीम इंडिया के साथ बातचीत की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, धोनी को कप्तान हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर सहित अन्य लोगों के साथ बातचीत करते देखा गया।

बीसीसीआई ने पोस्ट में कहा, 'देखिए आज रांची में ट्रेनिंग के लिए कौन आया- महान महेंद्र सिंह धोनी! एमएस धोनी को अब तक के सबसे महान भारतीय क्रिकेटरों और कप्तानों में से एक माना जाता है। खेल के सभी प्रारूपों में कुल 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, धोनी ने 526 पारियों में 44.96 के औसत और 79.07 के स्ट्राइक रेट से 17,266 रन बनाए। धोनी ने 224 के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर के साथ खेल में कुल 16 शतक और 108 अर्धशतक लगाए हैं।

सभी प्रारूपों में, धोनी का एक विकेटकीपर के रूप में उत्कृष्ट रिकॉर्ड है, उन्होंने 634 कैच और 195 स्टंपिंग किए हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट (905) और दक्षिण अफ्रीका के महान मार्क बाउचर (998) के बाद उनके क्रिकेट करियर में विकेट की पीछे तीसरे सबसे ज्यादा शिकार हैं। वह दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान भी हैं, जिन्होंने सभी तीन प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंटों पर कब्जा किया है, जिसकी शुरुआत आईसीसी टी-20 विश्व कप (2007) से हुई, फिर 2011 में एकदिनी विश्व कप और अंत में 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, पिता के निधन और फाइनल में हार के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक खत..

फुटबॉल की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को हमेशा-हमेशा के ......

हेडिंग्ले टेस्ट: जो रूट की धमाकेदार कप्तानी वापसी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे दिन पारी और 103 रनों से रौंदा..

हेडिंग्ले में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के ......

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, वांग झी यी के खिलाफ तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर..

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु ......