आईपीएल 2023 : डेविड वार्नर को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान
डेविड वार्नर


नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम प्रबंधन ने पंत की अनुपस्थिति में वार्नर को सबसे बेहतर उम्मीदवार पाया। पंत दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे।

पंत के 2023 सीजन से बाहर होने के कारण कैपिटल्स को एक अंतरिम कप्तान की तलाश करनी पड़ी और वार्नर अक्षर पटेल के साथ इस पद की रेस में थे। यह दूसरी बार होगा जब वार्नर कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। 2009 और 2013 में फ्रैंचाइज़ी के साथ अपने पिछले कार्यकाल में, उन्होंने कुछ मैचों में टीम का नेतृत्व किया था।

वार्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2014 में खरीदा था और 2016 में, उन्होंने अपने पहले खिताब के लिए टीम का नेतृत्व किया। जीते गए मैचों के मामले में, वॉर्नर पांचवें संयुक्त सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर 69 में से 35 मैच जीते, 32 हारे और दो मैच टाई रहे। दिल्ली की टीम अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी।

कप्तानी के भार का भी वार्नर पर कोई असर नहीं पड़ा। उनके नाम 47.33 के औसत और 142.28 के स्ट्राइक रेट से एक कप्तान के रूप में एक शतक और 26 अर्धशतक के साथ 2,840 रन हैं। लेकिन 2021 के आईपीएल की पहली छमाही में उनके फॉर्म में गिरावट के हैदराबाद ने वार्नर की जगह केन विलियमसन को टीम का कप्तान बना दिया और उन्हें प्लेईंग एलेवन से भी बाहर कर दिया।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, 2-2 की बराबरी पर पहुंची टी20 सीरीज..

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया चौथा टी20 मुकाबला ......