IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान का मैच देखेंगे अमित शाह, 13 अक्टूबर से 3 दिनों के लिए करेंगे गुजरात दौरा
केन्द्रीय मंत्री शाह इसके लिए 13 अक्टूबर को 3 दिनों के गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


अहमदाबाद : 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में भारत के गृह मंत्री अमित शाह भी दर्शकों के बीच मैच का लुत्फ़ उठाते हुए नजर आएंगे। केन्द्रीय मंत्री शाह इसके लिए 13 अक्टूबर को 3 दिनों के गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को अहमदाबाद आएंगे। 14 अगस्त को वे नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच देखेंगे। इसके अलावा वे अहमदाबाद, गांधीनगर के कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। नवरात्र के पहला दिन 15 अक्टूबर को वे माणसा में कुलदेवी के दर्शन करेंगे। 

सूत्रों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी आ सकते हैं। भारत रत्न क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में मैच देखेंगे। मैच के दौरान आतिशबाजी और लेजर शो की भी तैयारी की गई है। 

हालांकि इस संबंध में बीसीसीआई या आईसीसी की ओर से पुष्टि किया जाना बाकी है। 14 अक्टूबर को होने वाला मैच कई मायनों में महत्वपूर्ण है। भारत यह मैच जीत कर सेमिफाइनल की राह आसान कर लेगा। भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हरा कर अच्छी शुरुआत की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, पिता के निधन और फाइनल में हार के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक खत..

फुटबॉल की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को हमेशा-हमेशा के ......

हेडिंग्ले टेस्ट: जो रूट की धमाकेदार कप्तानी वापसी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे दिन पारी और 103 रनों से रौंदा..

हेडिंग्ले में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के ......

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, वांग झी यी के खिलाफ तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर..

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु ......