अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे सचिन तेंदुलकर ! भेजा गया निमंत्रण
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण


नई दिल्ली : देश में 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. अयोध्या नगरी में भव्य राम मंदिर के निर्माण भारत समेत कई देशों खुशी का माहौल है. दुनियाभर से राम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रूपये का चंदा आया है और अभी ये सिलसिला जारी है. इस बीच खबर है कि राम मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी निमंत्रण भेजा गया है.

22 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्ति में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी शामिल होंगे. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सचिन जा सकते हैं. इसके लिए उन्हें  निमंत्रण भेजा गया है.

मास्टर ब्लास्टर की धर्म में आस्था से सभी वाकिफ हैं. हर साल वह गणपति पर घर पर मूर्ति बिठाते हैं और इसकी पूरी निष्ठा से परिवार के साथ पूरा करते हैं. आपको बता दें कि अयोध्या में तैयार किए जा रहे राम मंदिर के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी, 2024 को किया जाना है.

पीएम मोदी समेत गणमान्य व्यक्ति होंगे शामिल
अयोध्या में आयोजित होने वाले इस खास कार्यक्रम के लिए तकरीबन 8000 गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रिण दिया गया है. रामलला की मूर्ति के उद्घाटन के भव्य समारोह में खास हस्तियां शामिल होंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को भी निमंत्रण दिया गया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, पिता के निधन और फाइनल में हार के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक खत..

फुटबॉल की दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को हमेशा-हमेशा के ......

हेडिंग्ले टेस्ट: जो रूट की धमाकेदार कप्तानी वापसी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे दिन पारी और 103 रनों से रौंदा..

हेडिंग्ले में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के ......

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु का सफर थमा, वांग झी यी के खिलाफ तीन गेम के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर..

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित विमेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु ......