यूपी के कई जिलों में IAS अफसरों का ट्रांसफर, रिंकू सिंह को मिली पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. प्रदेश सरकार ने तीन दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए 38 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं. इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, जिससे जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 9 mins old
अब आसानी से बुक होगा ट्रेन टिकट, कैंसिलेशन पर मिलेगा इंस्टैंट रिफंड, जाने पूरा प्रोसेस ट्रेन में सफर करने वालों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल किसी कारणवश आपकी ट्रेन कैंसिल हो जाती है या फिर हम खुद अपना टिकट कैंसिल करा देते हैं तो रिफंड के लिए काफी समय लगता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. 12-Jun-2022
यूपी : उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, अब तक 304 गिरफ्तार जुमे की नमाज के बाद बवाल करने वाले उपद्रवियों को पुलिस ढूंढ-ढूंढकर गिरफ्तार कर रही है। अब तक अलग-अलग शहरों से 304 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं, सहारनपुर और कानपुर में उपद्रवियों के भवनों पर बुल्डोजर चला । 12-Jun-2022
फिक्की फ्लो ने डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया फिक्की फ्लो लखनऊ ने आज अपने सदस्यों , उद्यमियों, पेशेवरों को सशक्त बनाने और उन्हें शिक्षित करने के लिए एक डिजिटल मार्केटिंग मास्टरक्लास ब्रांड और डिजिटल मार्केटिंग इकोसिस्टम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। 11-Jun-2022
उत्तराखण्ड के ग्राम सचिव और वरिष्ठ आईएएस अफसर राम विलास यादव के ठिकानों पर विजिलेंस ने की कार्रवाई उत्तराखंड में वर्तमान ग्राम विकास विभाग में सचिव पद पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राम विलास यादव के उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित आवास पर विजिलेंस ने छापा मारा है। 11-Jun-2022
प्रयागराज में अशांति फैलाने वाले को छोड़ेगे नहीं : एसएसपी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार का ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद अटाला क्षेत्र में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुई हिंसक घटना के दोषियों को किसी भी हालत बख्शा नहीं जाएगा. बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है. 10-Jun-2022
जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट पर यूपी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से रखी जा रही है नजर त्तर प्रदेश में आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. 10-Jun-2022
यूपी : 17 IAS अफसरों का हुआ तबादला, 4 जिलों के सीडीओ बदले गए, देखें पूरी लिस्ट उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इससे पहले मंगलवार को भी सरकार 21 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया था. गुरुवार हुए तबादलों में विशेष सचिव, आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं. 10-Jun-2022
किसी भी लाभार्थियों को लोन देने में भेदभाव न करें बैंक : दयाशंकर सिंह सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार देर शाम टाउन हॉल में वृहद मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न बैंकों के माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओं में लगभग दो हजार ग्राहकों को 1.18 अरब के ऋण स्वीकृत किए गए। 09-Jun-2022
यूपी : बाराबंकी के जेल अधीक्षक समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जिला कारागार में खामिया मिलने के बाद मंत्री ने की कार्रवाई उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बाराबंकी जिला कारागार के जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित दो जेल वार्डर को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री धर्मवीर प्रजापति को कई खामियां मिली जिसके बाद बाद उन्होंने ये कार्रवाई की है. 09-Jun-2022
कानपुर हिंसा : सामने आया एक नया वीडियो, उपद्रवियों ने फेंके पेट्रोल बम और पत्थर उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई हिंसा का एक नया वीडियो सामने आया है. ये वीडियो नई सड़क के पास स्थित मस्जिद के पास का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उपद्रवी पेट्रोल और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं. करीब 100 से ज्यादा लोग उपद्रव करते हुए नजर आ रहे हैं. 09-Jun-2022
यूपी विधान परिषद चुनाव : अखिलेश ने इमरान मसूद और ओपी राजभर को दिया झटका, आजम खान के करीबी को बनाया उम्मीदवार, यूपी की 13 विधान परिषद सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने 9 तो सपा ने 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. यही नहीं अखिलेश के मौजूदगी में सपा के चारों कैंडिडेट ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. 08-Jun-2022
बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव के केशव प्रसाद मौर्य सहित 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा उत्तर प्रदेश में होने वाले यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी के ओर से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित उन सभी मंत्रियों को विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है जो कि अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. 08-Jun-2022
लखनऊ : PUBG गेम ने ली मां की जान, बार-बार टोकने पर बेटे ने गोली मारकर की हत्या, फिर दोस्तों संग की पार्टी राजधानी लखनऊ से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बेटो को पबजी गेम खेलने की आदत थी. इसे लेकर उसकी मां रोज उसे गेम खेलने से मना करती रहती थी. बस यही बात नाबालिग बेटे को नागवार और आधी रात को उसने अपनी मां के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी. 08-Jun-2022
यूपी : शादी करना चाहते थे प्रेमी जोड़े, घर वाले थे खिलाफ, फिर ट्रेन के आगे कूद दी जान यूपी के जनपद झांसी जिले में थाना प्रेम नगर क्षेत्र में रहने वाले एक प्रेमी ने बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के इंकार के बाद प्रेमी युगल ने साथ जीने और मरने की कसम को निभाते हुए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई की। 08-Jun-2022
सुलतानपुर : लापता युवक का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के थाना मोतिगरपुर क्षेत्रान्तर्गत एक गांव के रहने वाले युवक की लाश बुधवार की सुबह घर से 300 मीटर दूर जंगल में मिली। परिवार का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 08-Jun-2022
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण बचाने, वृक्षों के लाभ और पर्यावरणीय प्रधान को काम करने का संदेश देते हुए महानगर में एसजीएओए और एक्सिस बैंक के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम ने सभी बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता की। 07-Jun-2022
फिरोजाबाद : धू-धू कर जली यूपी परिवहन निगम की बस, बाल-बाल बचे यात्री उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बेबर को जा रही रोडवेज बस में थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत ओवरब्रिज पर मंगलवार को आग लग गई. पहले आग धीमी थी, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं. 07-Jun-2022
यूपी : लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने रामपुर से आसिम राजा को बनाया उम्मदीवार लोकसभा के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने रामपुर से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने आजम खान के करीबी असीम राजा को टिकट दिया है. 06-Jun-2022
UP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों का कल हो सकता है ऐलान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान बहुत जल्द हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट बुकलेट तैयार की जा चुकी हैं और अंतिम हस्ताक्षर के लिए शिक्षा मंत्रालय को भेजी गई हैं. सूत्र ये भी बता रहे हैं कि यूपी बोर्ड का परिणाम 8 या 9 जून को जारी हो सकता है. 06-Jun-2022
coronavirus in india : बेकाबू होता जा रहा कोरोना वायरस, 24 घंटे में 4,518 नए केस देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी बढ़ रहे हैं. दरअसल , लोगों की लापरवाही के चलते भारत में कोरोना एक बार फिर अपने पांव पसार रहा है. इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या 4,518 दर्ज की है, जबकि इस अवधी में 9 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है. 06-Jun-2022