यूपी : जहरीली शराब का कहर, रायबरेली चार लोगों की मौत
जांच करने के लिए गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम


रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में जहरीली शराब पीने से देर रात चार लोगों की मौत हो गई है. जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. उधर, घटना की जानकारी होने पर मौके जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं.

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जहरीली शराब पीने से चार स्थानीय लोगों की मौत हुयी है और कुछ लोगों की हालत गंभीर है. फिलहाल, चिकित्सकीय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शराब पीने से बीमार हुये लोगों के उपचार में जुटी है.

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मंगलवार देर शाम पहाड़पुर स्थित एक देशी शराब के ठेके से शराब खरीदकर पीने वाले 20 से अधिक लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई. उन्हें देर रात महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पहाड़पुर में रहने वाली एक महिला समेत चार लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

चिकित्सकों के अनुसार 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में चल रहा है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......