यूपी : दरोगा की बेटी के साथ मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार टैग:#UttarPradesh, #InspectorDaughterRaped, #LandlordRaped, #AccusedArrestedसांकेतिक तस्वीररायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक दारोग़ा की मासूम बच्ची के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है. परिजनों को जब मासूम के साथ इस दरिंदगी की जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत की गई. आरोपी अब हवालात में हैं. चर्चा है कि उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से बेटे और बहू उसके साथ नहीं रहते हैं. मिल एरिया थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक दारोग़ा अपनी पत्नी और सात साल की बच्ची के साथ किराए के मकान में रहते हैं.बीती 25 जनवरी को मकान मालिक बुजुर्ग नरेंद्र नारायण पांडे अचानक उनके कमरे में आया और बच्ची को गोशाला में गाय दिखाने के बहाने ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी भी दी. डरी सहमी बच्ची जब घर लौटी तो परिजनों को पूरा मामला बताया. यह जानकर सब हतप्रभ रह गए और पुलिस से शिकायत की गई. मिल एरिया पुलिस ने पिता की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है.मकान मालिक का चाल चलन ठीक नहीं था, जिसके कारण उसके बेटे अलग रहते थे. कोतवाल विनय सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है और पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
कौशांबी धमाके में 7 बच्चों समेत 11 की गई जान, 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज..मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद आदिल के अवैध गोदाम को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया ......
मायावती का सरकार पर हमला: बोलीं-'सरकारी राहत ऊंट के मुंह में जीरा', Gen-Z और Gen-Alpha सड़क पर उतरने को मजबूर..बैठक में मायावती ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विरोधियों की साम, दाम, दंड, भेद की ......
47 KM का सफर, 1.5 घंटे दरिंदगी: निर्भया कांड के 14 साल बाद फिर वही बर्बरता, पर्दों की आड़ में नाबालिग से स्लीपर बस में गैंगरेप..पीड़िता अपने घर से नोएडा आने के लिए बस में सवार हुई थी। परी चौक पर उतरने ......