विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने अखिलेश को दिया वाकओवर
फाइल फ़ोटो


मैनपुरी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले की हॉटसीट बन चुकी करहल एक बार फिर चर्चा में है। कांग्रेस ने करहल विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को वाकओवर दे दिया है। पहली सूची में ही करहल विधानसभा क्षेत्र से घोषित की गई महिला प्रत्याशी का कांग्रेस हाईकमान ने नामांकन तक नहीं कराया है।


कांग्रेस ने पहली सूची में करहल विधानसभा क्षेत्र से ज्ञानवती यादव और मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया था। ज्ञानवती को टिकट दिए जाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करके उनके पुतले तक फूंक दिए थे। समाजवादी पार्टी ने जब करहल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस हाईकमान ने अपना निर्णय बदल दिया। 

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से ज्ञानवती यादव को फोन करके करहल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन नहीं करने के निर्देश दिए। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को भी सूचना दी गई। जिलाध्यक्ष और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने भी करहल विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी ज्ञानवती यादव को हाईकमान के निर्णय की सूचना दे दी।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने भी मैनपुरी की करहल और इटावा की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व घोषित प्रत्याशियों से नामांकन नहीं कराया है। दोनों जिलों की शेष विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने पूर्व घोषित प्रत्याशियों से नामांकन करा दिए हैं।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

बांकीपुर में बीजेपी का किला ध्वस्त: अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- 'भगवान को नचाने वालों को भगवान ने नचा दिया'

बांकीपुर में बीजेपी का किला ध्वस्त: अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- 'भगवान को नचाने वालों को भगवान ने नचा दिया'..

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार के बाद सियासत ......

सावन पहले दिन सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

सावन पहले दिन सीएम योगी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा..

पवित्र सावन मास के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ ......