माँ विंध्यवासिनी के मंदिर में डिम्पल यादव ने किया पूजा अर्चना
फाइल फ़ोटो


मिर्ज़ापुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने शुक्रवार शाम को गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन मां विंध्यवासिनी धाम में हाजिरी लगाई। डिंपल यादव ने मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीष मांगा। मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन 50 सीटों पर चुनाव जीत रही है।

उन्होंने पूर्वांचल में सीट बंटवारे पर कहा कि जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ रहा है। वैसे वैसे सीट का बंटवारा किया जा रहा है। सारी चीजों को देखते हुए सीटों का बंटवारा किया जाएगा। साथ ही कहा कि जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ते रहेंगे वैसे-वैसे समाजवादी पार्टी का परफॉर्मेंस और भी अच्छा होता जाएगा।
डिंपल यादव का काफिला साढ़े चार बजे पुरानी वीआईपी मार्ग पर पहुंचा। एक होटल में कुछ देर विश्राम के पश्चात हाथों में नारियल,चुनरी, माला-फूल प्रसाद इत्यादि लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। गणेश द्वार मार्ग होते हुए मां विंध्यवासिनी माता के गर्भगृह पहुंचीं और विधिविधान से मंत्र उच्चारण के बीच दर्शन-पूजन अर्चन किया।

उन्होंने मां के चरणों में एक जोड़ी पायल, मां को चुनरी तथा द्रव्य अर्पित किया। गर्भगृह से निकलकर मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं को नमन कर हवन कुंड की परिक्रमा किया । वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा ने डिम्पल यादव को विधि – विधान से दर्शन पूजन कराया। इस दौरान विंध्यधाम में सुरक्षा प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद रहे।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......