बागपत में गरजे अमित शाह : 300 पार का संकल्प दुहराया
फाइल फ़ोटो


बागपत :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के बागपत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान पीजी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। अमित शाह ने चुनची जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी के चुनाव में लोग मंत्री और विधायक बनने की सोचते हैं। यह चुनाव यूपी का भविष्य तय करने वाला है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में माफिया राज चलेगा या फिर कानून का राज होगा यह आपको तय करना है।

अमित शाह ने कहा कि रॉ शुगर इंपोर्ट करने वाली सरकार लानी है या भुगतान करने वाली ये आपको तय करना है। कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं। यूपी को बदलने का काम किया है। 3400 करोड़ के काम सांसद ने पांच साल में कराए हैं। गंगा एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न बुंदेलखंड हो या यूपी हरियाणा को जोड़ने वाला पुल हो।

उन्होंने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भाई अखिलेश कान खोलकर सुन लो, 1 करोड़ 82 लाख घरों में बिजली नहीं थी। 2 करोड़ घरों में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। 82 लाख गरीबों को घर, 1 करोड़ 80 लाख बहनों को गैस सिलिंडर पीएम मोदी ने दिया। योगी आदित्यनाथ ने सभी योजनाओं को यहां भेजा। 

कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार 15 साल चली, लेकिन गरीबों के घर मे कुछ नहीं आया। वैक्सीन का विरोध अखिलेश करते थे, लेकिन एक माह बाद गुपचुप लगवा लिया। यूपी में सबसे ज्यादा संख्या में टीका लगाया गया। अखिलेश की बात में आकर टीका न लगवाते तो तीसरी लहर में बच पाते क्या?

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी व योगी ने कोरोना में यूपी को सुरक्षित करने का काम किया। यूपी देश की सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था था। आज यूपी दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था पर है। एक मौका भाजपा को दे दीजिए, पांच साल में पहले स्थान पर होगा। कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकार आईं, लेकिन बजट की बात नहीं करते। इत्र वाले दोस्त से दिक्कत होती है।

अखिलेश कहते हैं रेड नही करनी चाहिए, लेकिन हम करते हैं। क्योंकि यह जनता का पैसा है। हमने यूपी को श्रेष्ठ बनाया है। हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। जो पीड़ित थे उन्हीं को आरोपी बनाया। आतंकवाद, आलिया, मालिया, जसमालिया सिर काटकर ले जाते थे, लेकीन कोई नहीं बोलते। मौनी बाबा की सरकार समझ रहे थे। दस दिन में सर्जिकल स्ट्राइक करके घर मे घुसकर आंतकवाद को खत्म किया। 

कश्मीर से 370 हटनी चाइये थी , उसे हटाया गया। लोग कहते थे कि खून की नदिया बहेंगी, लेकिन एक कंकर तक नही दिखी। वह माफिया को संरक्षण देने के लिए चुनाव लड़ रहे है और हम गरीबों, जनता के लिए लड़ रहे है। 300 पार का संकल्प लें।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मायावती के एक्शन पर भतीजे आकाश आनंद का आया जवाब, कहा- आप हमारी सर्वमान्य नेता, आपका आदेश आदेश सिर आंखों पर

मायावती के एक्शन पर भतीजे आकाश आनंद का आया जवाब, कहा- आप हमारी सर्वमान्य नेता, आपका आदेश आदेश सिर आंखों पर..

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ......