एटा के जलेसर में योगि ने सपा पर साधा निशाना
फाइल फ़ोटो


एटा : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलेसर के एमजीएम मैदान में चुनावी सभा करने पहुंचे। शुरूआत उन्होंने जलेसर में बने और राममंदिर में लगे घंटे से की। उन्होंने कहा कि यहां का घंटा अयोध्या में बजता है तो देवध्वनि उत्पन्न होती है। ज्ञातव्य है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए यहीं से घंटा बनाया गया था । 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्यता है कि घंटा बजने से अपशकुन दूर होते हैं। प्रदेश में विकास के अपशकुन भी इससे दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि घंटा इतनी जोर से बजाना कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों खाने चित हो जाएं। लोगों को धार्मिक रूप से जोड़ते हुए कहा कि पहले बाजारों में बमबाजी होती थी, कर्फ्यू लगाए जाते थे। 

अब कांवड़ यात्रा निकलती हैं। बम-बम, हर-हर के जयकारे लगते हैं। कहा कि यहां के क्रांतिकारियों ने आजादी के आंदोलन में काफी योगदान दिया। विडंबना है कि 70 साल में उच्च स्वास्थ्य सुविधा संस्थान नहीं दिया गया। हमने एटा को मेडिकल कॉलेज दिया। 

2017 से पहे सत्ता से प्रायोजित अपराधी, पेशेवर माफियाओं की गुंडागर्दी और अराजकता का यह अड्डा था। 2017 के बाद उन माफियाओं की संपत्ति पर बुल्डोजर चला, संपत्ति जब्त की गई। पहले की सरकारों की संवेदनाएं माफियाओं के साथ थीं। पहले जलेसर को डार्क जोन बना दिया था। 

हमने सिंचाई के लिए पानी दिया और घर-घर मीठा जल पहुंचा रहे हैं। सपा ने विधवा, दिव्यांगों की पेंशन बंद कर पाप किया था। छटे हुए गुंडों को पेंशन शुरू की। हमने पर विधवा, दिव्यांगों को पेंशन दी। एटा कल्याण सिंह की कर्मभूमि है। 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......