आजम बाहर नहीं आएं, यह अखिलेश भी चाहते हैं : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने अखिलेश खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान जेल से बाहर आए. सीएम योगी ने कहा अखिलेश जानते हैं कि आजम के बाहर आने से उनकी कुर्सी खतरे में पड़ सकती है.  

सीएम योगी ने कहा अखिलेश से पूछा जाना चाहिए कि आजम खान हो या अन्य कोई नेता हो, जिनके मामले न्यायालय से जुड़े हो. इनका राज्य सरकार से आज के दिन कोई लेना देना नहीं है. जमानत देने का काम न्यायालय का होता है. सरकार का नहीं होता है. राज्य सरकार से पूछा जाता है तो राज्य सरकार उसका सही जवाब देती है. सही तथ्य कोर्ट के सामने प्रस्तुत किए जाते हैं. इसलिए राज्य सरकार के साथ जोड़ना गलत है.

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा-एक करोड़ युवाओं को हम लोग टेबलेट और स्मार्टफोन दे रहे हैं. दो लाख कन्याओं का विवाह कराया गया है. एक करोड़ गरीबों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांगजन टेंशन दे रहे हैं. यह कनेक्टिविटी बेहतर की जा रही है. यह पैसा पहले कहां जाता था. क्या यह सच नहीं है कि यही गरीबों का पैसा, यही विकास का पैसा, उनके इत्र वाले मित्र के पास जा रहा था. आज जब जांच एजेंसियों ने जांच कर के सामने लाने का काम किया है, उन्हें पीड़ा हो रही है.

उन्होंने आगे कहा कि इत्र वाला मित्र प्रदेश को दीमक की तरह खत्म कर रहा था. गरीब मर रहा था किसान आत्महत्या कर रहा था और इनके इत्र वाले मित्र मालामाल उत्तर प्रदेश की कमाई को विदेशों में ठिकाने लगा रहे थे. एजेंसियां अपना काम कर रही है. काली कमाई को सरकार के खजाने में फिर से जमा करेंगी. उस पर कार्रवाई चुनाव के पहले भी हो रही थी. बाद में भी होती है. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......