भाजपा सांसद गीता शाक्य की कार पर पथराव, चालक घायल
राज्यसभा सांसद व भाजपा नेत्री गीता शाक्य


मैनपुरी : मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में नगला भंत गांव के पास सोमवार शाम कुछ लोगों ने राज्यसभा सांसद की कार पर पथराव कर दिया। पथराव में राज्यसभा सांसद बाल-बाल बच गईं, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट आई है। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंचे, तब तक पथराव करने वाले भाग चुके थे। 

औरैया निवासी राज्यसभा सांसद गीता शाक्य सोमवार को भाजपा के सदर सीट से प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन मैनपुरी आई थीं। वह ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करने के बाद सोमवार शाम को वापस जा रही थीं, तभी कोतवाली क्षेत्र में औंछा रोड पर स्थित गांव नगला भंत के पास कुछ लोगों ने सड़क पर अवरोध डालकर उनकी कार को रोक लिया। 

जब तक कोई कुछ समय पाता वहां मौजूद लोगों ने कार पर मिट्टी फेंकने के साथ ही पथराव कर दिया। वारदात के वक्त सांसद के साथ मौजूद भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पार्टी नेताओं और पुलिस को दी। जब तक पार्टी नेता मौके पर पहुंचे पथराव करने वाले भाग चुके थे। वारदात के बाद गीता शाक्य मौके से ही औरैया के लिए रवाना हो गईं। 

भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह शाक्य का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी जाएगी। एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच। 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......