यूपी : बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, एक परिवार के छह लोगों की मौत
हादसे के बाद कार हाल


बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. जानकरी के मुताबिक, आज सुबह एक तेज रफ्तार कार हाइवे पर खड़े कंटेनर से टकरा गई. जिसमे कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे समेत छह लोग शामिल हैं.

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया मृतक परिवार फैजाबाद निवासी थे. यह लोग एक शादी समरोह में सम्मिलित होने के लिए सूरत गया था. वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ है. पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ है.



हादसा इतना भीषण था कि सभी की मौके पर मौत हो गई. टक्कर की आवाज सुनते ही वहां लोग चीखने चिल्लाने लगे. ढाबे पर मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार केदरवाजे को काटकर अलग किया. इसके बाद अंदर से सभी छह लोगों को बाहर निकालकर उन्हें नजदीक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मृतकों की पहचान अजय कुमार वर्मा, उनकी पत्नी सपना, दो बच्चे आर्यन (8), यस (10) के रूप में की है. इसके अलावा, अजय के भाई रामजन्म (28) और कार चला रहे ड्राइवर अजय कुमार यादव हैं. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......