करहल में भाजपा प्रत्याशी पर हमले में दो आरोपी गिरफ्तार
फाइल फ़ोटो


मैनपुरी :मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल के काफिले पर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार सुबह नगला बदा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों को चिह्नित करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

ज्ञातव्य है कि करहल थाना क्षेत्र के गांव अतिकुल्लापुर के पास मंगलवार शाम को भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में बघेल तो बच गए लेकिन पथराव से उनके काफिले में शामिल कई गाडियां क्षतिग्रस्त हो गयीं थीं एसपी सिंह बघेल की तहरीर पर पुलिस ने देर रात नगला बदा निवासी उमाकांत यादव और बीटू सहित 27 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था । 

पुलिस ने बुधवार सुबह गांव नगला बदा के पास स्थित नलकूप की घेराबंदी करके उमाकांत सिंह पुत्र हाकिम सिंह और विनोद कुमार पुत्र लखपत सिंह निवासी गांव नगला बदा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। पुलिस अन्य आरोपियों को चिह्नित करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हमले के दो आरोपियों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

हमले के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। जिसके तहत उनकी सुरक्षा में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तैनात होंगे। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री पर हमले की शिकायत भाजपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग से की है। बघेल पर हुए हमले की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे समाजवादी पार्टी के गुंडे हैं।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगते हुए सपा नेता व मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए झूठी कहानियां बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी के चुनाव अभियान में व्यवधान ड़ालने और बदनाम करने के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे हैं। 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......