अवैध शराब फैक्टरी का संचालक नदीम मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार
फाइल फ़ोटो


आज़मगढ़ : आज़मगढ़ जिले में ज़हरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में पचास हजार रुपये का इनामी व अवैध शराब फैक्टरी का संचालक नदीम पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया सोफीपुर मोड़ के पास गुरुवार तड़के मुठभेड़ में उसे दबोचा गया। 

आजमगढ़ पुलिस ने मंगलवार की रात अहरौला थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव में छापेमारी करके अवैध शराब की फैक्टरी  पकड़ी थी । इसी फैक्टरी में निर्मित जहरीली शराब पीने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं फैक्टरी संचालक नदीम के साथ ही उसके तीन भाई और दो अन्य आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल हो गए थे।

एसपी अनुराग आर्य ने सभी फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं देर रात डीआईजी अखिलेश कुमार ने  नदीम व उसके भाइयों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दी थी। पुलिस की चार टीमें अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी में लगीं थीं।

गुरुवार तड़के चार से पांच बजे के बीच अहरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया-सोफीपुर मोड़ के पास नदीम से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अवैध शराब फैक्टरी संचालक नदीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......