11 केवी की लाइन पर गिरा पेड़ : दो लोगों की मौत
फाइल फ़ोटो


रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। रामपुर के शाहबाद में पेड़ काटने के दौरान बराबर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। हादसे में खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के खेतों में काम करने वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि, घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया है।

घटना शाहबाद थाना इलाके के ग्राम केसरपुर की है। गांव निवासी किसान सिपट्टर सिंह ने अपने खेत में लगे पेड़ काटने का ठेका ग्राम बदे की मडैयान निवासी इकबाल को दिया था। इसी की मेढ़ के बराबर में बालकराम प्रजापति का खेत है। जिसे ठेके पर भीतरगांव निवासी प्रताप सिंह को दिया है। 

शुक्रवार को प्रताप सिंह के पुत्र हरपाल, मजदूर कमलवीर, राजकुमार, सुरेश खेत में काम कर रहे थे। इस बीच सुबह दस बजे लकड़ी ठेकेदार इकबाल ने पेड़ कटवाने शुरू कर दिए। एक पेड़ बराबर से गुजर रही ट्यूबवेल की 11 केवी की बिजली लाइन पर गिर गया। जिससे बिजली लाइन टूटकर नीचे गिर गई। 

हादसे में हरपाल (35) और कमलवीर (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सुरेश और राजकुमार झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस ने मृतकों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं। जबकि, घायलों को शाहबाद सीएसची में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार से पेड़ काटने से पहले बिजली विभाग को सूचना दी जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......