सरस्वती डेंटल कॉलेज में ओरल पैथोलॉजी दिवस मनाया गया
फाइल फ़ोटो


लखनऊ :गत सप्ताह 25 फरवरी को ओरल पैथोलॉजी दिवस के अवसर पर सरस्वती डेंटल कॉलेज लखनऊ के डिपार्टमेंट आफ ओरल पैथोलॉजी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इन कार्यक्रमों में डिपार्टमेंटल संग्रहालय का उद्घाटन,प्रसिद्ध ओरल पैथोलॉजिस्ट एवं पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आर एम माथुर द्वारा किया गया । इसी के साथ मुख कैंसर के स्वयं जांच विषय पर एक अभिविन्यास कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में डॉ श्वेता सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को मुख कैंसर के स्वयं जांच विषय पर जागरूक किया गया।

इस पैथोलॉजी दिवस के अवसर पर विभिन्न वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं एवं उत्कीर्ण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सरस्वती डेंटल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया । प्रतियोगिता में विजेताओं को डॉक्टर माथुर द्वारा सम्मानित किया गया ।

सरस्वती डेंटल कॉलेज के अधिकृत प्रवक्ता ने आज यहां बताया की इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ रजत माथुर, सरस्वती हॉस्पिटल की निदेशक श्रीमती स्मिता माथुर ,प्राचार्य डॉ केएन दुबे और विभागाध्यक्ष डॉ कुणाल शाह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों शिक्षक तथा विद्यार्थी गण उपस्थित थे ।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून

सौरभ राजपूत हत्याकांड: मथुरा जेल में ही क्यों दी जा सकती है मुस्कान को फांसी? जानें क्या कहता है कानून..

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए ......

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'

शारदीय नवरात्रि विशेष: सीएम योगी बोले- 'मां कात्यायनी की कृपा से यूपी में नारीशक्ति और खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान'..

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं ......

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व पार्षद जगलाल यादव, जरूरतमंदों को वितरित किया राशन..

राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो ......